Begin typing your search...

61 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे Aamir Khan, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज!

बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्ट्रैट के साथ शादी की खबर की पुष्टि कर दी है. दोनों 5 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे.

61 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे Aamir Khan, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज!
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Updated on: 20 Jun 2026 1:34 PM IST

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानी आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले कुछ समय से गलियारों में तैर रही उनकी शादी की अफवाहों पर अब खुद अभिनेता ने मुहर लगा दी है. आमिर खान अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं, और इस बार उनके सफर की हमसफर बनने जा रही हैं उनकी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड गौरी गौरी स्प्रैट. फैंस जहां एक ग्रैंड और शाही बॉलीवुड वेडिंग की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहीं आमिर ने हमेशा की तरह अपने फैसले से सबको चौंका दिया है.

ग्रैंड वेडिंग नहीं, सादगी से होगी 'रजिस्टर्ड मैरिज'

आमतौर पर बॉलीवुड शादियों में जहां करोड़ों का खर्च, ग्रैंड सेट्स और देश-विदेश से मेहमानों का तांता देखने को मिलता है, वहीं आमिर खान ने एक अलग रास्ता चुना है. डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक खास इंटरव्यू में आमिर ने साफ किया कि वह चकाचौंध से दूर एक बेहद निजी और साधारण समारोह में शादी करेंगे. समाचार एजेंसी को दिए अपने बयान में आमिर ने कहा, 'हमारी शादी घर पर एक बहुत ही साधारण रजिस्टर्ड मैरिज के रूप में होगी. इस समारोह में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और हमारे कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. हम दोनों ही इस खास दिन को बेहद सरल और शांत रखना चाहते हैं.'

शादी नहीं थी प्रायर्टी

एक्टर ने कुछ हफ्ते पहले ही 'वैरायटी इंडिया' के साथ बातचीत में अपनी शादी की तारीख का खुलासा करते हुए कहा था, 'शादी की खबर पूरी तरह सच है, हम 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध रहे हैं.' आमिर ने यह भी माना कि शुरुआत में शादी उनकी प्रायर्टी नहीं थी, लेकिन समय के साथ दोनों को यह अहसास हुआ कि वे अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

शादी के लिए काम से लिया ब्रेक

शादी के दिन नजदीक आते ही आमिर खान ने अपने काम से दूरी बना ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में अब महज दो हफ्ते का समय बचा है, जिसे देखते हुए एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग और अन्य प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से एक छोटा सा ब्रेक लिया है. उनका पूरा ध्यान इस वक्त शादी की तैयारियों और परिवार के साथ समय बिताने पर है. हालांकि, काम से यह दूरी ज्यादा समय की नहीं है. शादी के तुरंत बाद आमिर खान सीधे सेट पर वापसी करेंगे और वह भी एक ऐसे प्रोजेक्ट के साथ जिसका इंतजार पूरा देश सालों से कर रहा है.

ब्लॉकबस्टर सीक्वल '3 इडियट्स 2'

सिनेमा प्रेमियों के लिए आमिर की शादी जितनी बड़ी खबर है, उतनी ही बड़ी खुशखबरी यह भी है कि साल 2009 की कल्ट क्लासिक फिल्म '3 इडियट्स' का सीक्वल आने जा रहा है. फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी एक बार फिर इतिहास दोहराने की तैयारी में हैं और आमिर खान शादी के बाद सीधे '3 इडियट्स 2' की शूटिंग शुरू करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस सीक्वल में दर्शकों को एक बार फिर वही पुरानी और लोकप्रिय तिकड़ी रांचो, फरहान और राजू की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पहला भाग खत्म हुआ था, यानी पहली फिल्म की घटनाओं के लगभग 10 साल बाद की जिंदगी को पर्दे पर उतारा जाएगा.

आमिर की पहली दो शादियां और गौरी से रिश्ता

साल 1986 में, अपनी सुपरहिट डेब्यू फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के रिलीज होने से ठीक पहले, आमिर और रीना ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी. रीना और आमिर के दो बच्चे हैं जुनैद और ईरा खान. करीब 16 साल तक साथ रहने के बाद, साल 2002 में आपसी सहमति से दोनों का तलाक हो गया. हालांकि, आज भी रीना और आमिर के बीच एक बेहतरीन बॉन्डिंग है और वे हर पारिवारिक समारोह में साथ नजर आते हैं. रीना से अलग होने के बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव की एंट्री हुई साल 2002 में तलाक के बाद, जब आमिर काफी अकेले और उदास थे, तब उनकी बातचीत किरण से दोबारा शुरू हुई. दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली. सरोगेसी के जरिए उनके घर बेटे आज़ाद राव खान का जन्म हुआ. जुलाई 2021 में इस कपल ने अचानक एक शेयर बयान जारी कर अपने तलाक की घोषणा की. किरण राव से अलग होने के बाद आमिर खान का नाम कई को-एक्टर्स के साथ जोड़ा गया, लेकिन आखिरकार उन्होंने गौरी स्ट्रैट के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर सबको हैरान कर दिया. आमिर और गौरी की मुलाकात को काफी सीक्रेट और लो-प्रोफाइल रखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन दोस्तों और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स या इवेंट्स के सिलसिले में हुई थी. गौरी, जो कि फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रहती हैं, आमिर को उनके काम और विचारों के स्तर पर बेहद पसंद आईं.

अगला लेख