Begin typing your search...

Sasta-Mehanga: Realme ला रहा सस्ता फोन! BIS पर हुआ लिस्ट, खरीदने से पहले जान लें कीमत और फीचर्स

Realme जल्द भारत में P4 सीरीज का एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसे Realme P4s Lite नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है. फोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX5398 के साथ देखा गया है.

Realme P4s Lite India Launch: 7000mAh Battery, BIS Listing, Expected Price and Features
X

सांकेतिक तस्वीर

Sasta-Mehanga: बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Realme जल्द एक नया फोन लेकर आ सकता है. कंपनी की P4 सीरीज में एक और किफायती स्मार्टफोन शामिल होने की चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे Realme P4s Lite के नाम से भारत में लॉन्च किया जा सकता है. फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS (Bureau of Indian Standards) पर मॉडल नंबर RMX5398 के साथ लिस्ट किया गया है.

हालांकि, BIS लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस या अन्य फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, Realme ने अभी तक इस स्मार्टफोन के लॉन्च या फीचर्स को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Realme P4s Lite में मिल सकती है बड़ी बैटरी

रिपोर्ट्स की मानें तो Realme P4s Lite में कंपनी बड़ी बैटरी दे सकती है. फोन में 7000mAh या 6300mAh बैटरी मिलने की संभावना जताई जा रही है. अगर 7000mAh बैटरी वाला मॉडल लॉन्च होता है, तो यह फोन बजट सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प हो सकता है. Realme की P4 सीरीज में पहले से ही बड़ी बैटरी पर फोकस देखने को मिलता है. भारत में लॉन्च किए गए Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है.

6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले

लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme P4s Lite में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है. यह फोन कंपनी के Realme P4 Lite 4G से मिलते-जुलते फीचर्स के साथ आ सकता है. बजट सेगमेंट को देखते हुए कंपनी इसमें LCD पैनल का इस्तेमाल कर सकती है.

Unisoc T7250 चिपसेट मिलने की उम्मीद

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिए जाने की संभावना है. वहीं, Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। ऐसे में P4s Lite को कंपनी 4G और किफायती सेगमेंट के लिए तैयार कर सकती है. फोन को IP54 रेटिंग के साथ भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि फोन धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा.

13MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P4s Lite में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें, 13MP का प्राइमरी कैमरा, सेकेंडरी रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित Realme UI के साथ आ सकता है.

Realme P4s Lite की कितनी होगी कीमत?

कीमत को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, रिपोर्ट्स में इस फोन की कीमत करीब 7,000 रुपये की रेंज में होने का अनुमान लगाया जा रहा है. फिलहाल P4 सीरीज में Realme P4 Lite 4G की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है, जबकि Realme P4 Lite 5G को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. ऐसे में अगर P4s Lite करीब 7,000 रुपये के आसपास लॉन्च होता है, तो यह कंपनी के सबसे किफायती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है.

ध्यान दें: Realme P4s Lite के नाम, कीमत और स्पेसिफिकेशंस की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. BIS लिस्टिंग से केवल फोन के भारतीय सर्टिफिकेशन की जानकारी सामने आई है, जबकि बाकी फीचर्स रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित हैं.

टेक न्यूज़
अगला लेख