Begin typing your search...

Sasta-Mehanga: Maruti Alto K10 खरीदना हुआ महंगा, इन वेरिएंट्स के 2500 रुपये तक बढ़े दाम; जानें अब कितनी है कीमत

Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Alto K10 के कुछ वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की है. कुछ वेरिएंट्स अब ₹2,500 तक महंगे हो गए हैं, हालांकि बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कीमत बढ़ने के बाद Alto K10 की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹3.70 लाख से शुरू होकर ₹5.35 लाख तक जाती है.

Maruti Suzuki Alto K10
X

Maruti Suzuki Alto K10

Sasta-MehangA: अगर आप कम बजट में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और आपकी पसंद Maruti Alto K10 है, तो आपके लिए जरूरी खबर है. मारुति सुजुकी ने Alto K10 के कुछ वेरिएंट्स की कीमत में इजाफा किया है. कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी गई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Alto K10 के अलग-अलग वेरिएंट्स पर कीमत में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। इस कार के कुछ वेरिएंट अब ₹2,500 तक महंगे हो गए हैं.


बेस वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं

Alto K10 खरीदने वाले ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि इसके बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी एंट्री-लेवल मॉडल खरीदने वालों पर इस बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा. वहीं, LXI (O) CNG, VXI (O) पेट्रोल ऑटोमैटिक और VXI (O) CNG समेत कुछ अन्य वेरिएंट्स की कीमत में ₹2,500 तक की बढ़ोतरी की गई है. इसलिए अगर आप Alto K10 का कोई खास वेरिएंट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बुकिंग से पहले उसकी नई कीमत जरूर जांच लेना बेहतर रहेगा.

Alto K10 में मिलता है 1.0 लीटर इंजन

Maruti Alto K10 में कंपनी 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन देती है। पेट्रोल इंजन से कार को 50.4 किलोवाट की पावर और 91.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. इसके अलावा कार में CNG का विकल्प भी उपलब्ध है. CNG वर्जन में 41.7 किलोवाट की पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है.


ट्रांसमिशन की बात करें तो Alto K10 में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT के विकल्प मिलते हैं. इस वजह से यह कार खास तौर पर उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है जो शहर में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए छोटी और बजट कार तलाशते हैं.

अब कितनी है Alto K10 की कीमत?

कीमत में बढ़ोतरी के बाद Maruti Alto K10 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.70 लाख से शुरू होती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.35 लाख तक जाती है.



ध्यान रहे कि एक्स-शोरूम कीमत के अलावा ग्राहक को RTO, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क भी देने होते हैं, इसलिए कार की ऑन-रोड कीमत शहर और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती है. अगर आप Alto K10 खरीदने की सोच रहे हैं, तो वेरिएंट चुनने से पहले उसकी नई एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत की तुलना करना उपयोगी रहेगा.

ऑटो न्यूज़
अगला लेख