Sasta Mehanga: Honda Amaze हुई महंगी, V से VX तक बढ़े दाम; जानें नई कीमत और फीचर्स
Honda Amaze की कीमत में ₹15,210 तक की बढ़ोतरी कर दी गई है. अलग-अलग वेरिएंट पर अलग कीमत बढ़ी है, जबकि ZX Manual की कीमत नहीं बढ़ाई गई. Amaze के V Manual पर ₹14,210 और VX CVT पर सबसे ज्यादा ₹15,210 का इजाफा हुआ है. कीमत बढ़ने के बाद बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.65 लाख है.
Honda Amaze
Sasta Meghanga: कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में ग्राहकों के बीच लोकप्रिय Honda Amaze अब पहले से महंगी हो गई है. Honda Cars ने Amaze के अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है और नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.
कंपनी ने वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में अलग-अलग इजाफा किया है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी VX CVT वेरिएंट में हुई है, जबकि टॉप वेरिएंट ZX Manual की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Amaze की कीमत कितनी बढ़ी?
Honda Amaze की कीमत में अधिकतम ₹15,210 तक की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि, सभी वेरिएंट पर एक जैसा इजाफा नहीं हुआ है.
- V Manual: ₹14,210 की बढ़ोतरी
- V CVT: ₹4,710 की बढ़ोतरी
- VX Manual: ₹13,410 की बढ़ोतरी
- VX CVT: ₹15,210 की बढ़ोतरी
- ZX Manual: कीमत में कोई बदलाव नहीं
अब कितनी है Honda Amaze की कीमत?
कीमत बढ़ने के बाद Honda Amaze के बेस V वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.65 लाख हो गई है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख है. यानी अगर आप Honda Amaze खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अब आपको वेरिएंट के हिसाब से पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी.
इन कारों से है मुकाबला
Honda Amaze का मुकाबला कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Tata Tigor जैसी कारों से होता है. ऐसे में कीमत में हुई बढ़ोतरी का असर इस सेगमेंट में Amaze की कीमत-कॉम्पिटिशन पर भी पड़ सकता है.




