Begin typing your search...

EPFO 3.0 का बड़ा धमाका! अब PF निकालने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, ATM और UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा-Details

EPFO जल्द ही ATM और UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू करने जा रहा है. EPFO 3.0 के तहत खाताधारकों को EPF-linked ATM कार्ड मिलेगा, जिससे PF निकालना और बैलेंस चेक करना आसान होगा.

EPFO ​​reforms will completely transform the PF system
X

EPFO

( Image Source:  फाइल फोटो )

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अब भविष्य निधि यानी PF का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही ऐसी सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके जरिए लोग ATM और UPI के माध्यम से सीधे अपना PF पैसा निकाल सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई व्यवस्था मई के अंत तक शुरू हो सकती है.

यह सुविधा EPFO 3.0 का हिस्सा है, जिसे 2025 में लॉन्च किया गया था. इसका मकसद EPFO की डिजिटल सेवाओं को आधुनिक बनाना और करोड़ों कर्मचारियों के लिए PF से जुड़े काम आसान करना है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद PF निकालने, बैलेंस चेक करने और खाते से जुड़े अपडेट्स करना बेहद सरल हो जाएगा.

नई प्रणाली की खास बातें

  • नई प्रणाली के तहत EPFO अपने सब्सक्राइबर्स को बैंक ATM कार्ड की तरह एक EPF-linked कार्ड देगा. यह कार्ड सीधे कर्मचारी के PF खाते से जुड़ा होगा. इसके जरिए सदस्य ATM से PF राशि निकाल सकेंगे. इसके अलावा UPI के जरिए भी PF बैलेंस देखने और पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी.
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में खाताधारक अपने PF बैलेंस का अधिकतम 50% हिस्सा ही निकाल सकेंगे, ताकि इमरजेंसी के लिए फंड सुरक्षित रहे. हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.
  • EPFO सदस्यों का UAN एक्टिव होना जरूरी होगा. साथ ही आधार, PAN, बैंक अकाउंट नंबर और IFSC जैसी KYC डिटेल्स UAN से लिंक होनी चाहिए.
  • OTP वेरिफिकेशन के जरिए खाते की जानकारी सुरक्षित तरीके से अपडेट की जा सकेगी.

केंद्र सरकार ने क्या कहा?

केंद्र सरकार का कहना है कि EPFO 3.0 का उद्देश्य कर्मचारियों को तेज और पारदर्शी सेवाएं देना है. श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में बताया था कि वित्त वर्ष 2025-26 में EPFO ने 8.31 करोड़ क्लेम सेटल किए, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. इनमें से 5.51 करोड़ क्लेम एडवांस या आंशिक निकासी से जुड़े थे.

सरकार के मुताबिक, ऑटो-क्लेम सिस्टम के जरिए 71% से ज्यादा एडवांस क्लेम सिर्फ तीन दिनों के भीतर प्रोसेस किए गए, जिससे साफ है कि EPFO अपनी सेवाओं को तेजी से डिजिटल और आसान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

काम की खबर
अगला लेख