Begin typing your search...

Budget 2026: शराब-बीड़ी से लेकर कैंसर की दवाओं तक बड़े एलान, जानिए क्या सस्ता-क्या महंगा

Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम जनता को राहत दी है. कैंसर की 17 दवाएं, जूते, बैटरी और विदेश यात्रा सस्ती, जबकि शराब, खनिज और स्क्रैप होंगे महंगे. जानिए पूरी लिस्ट.

kya-sasta-kya-mehnga
X
( Image Source:  Sora AI )
नवनीत कुमार
Edited By: नवनीत कुमार

Updated on: 1 Feb 2026 1:57 PM IST

केंद्रीय बजट 2026 में आम लोगों की जेब से सीधे जुड़े कई बड़े ऐलान किए गए हैं. इस बार सरकार ने टैक्स और ड्यूटी स्ट्रक्चर में बदलाव कर यह साफ संकेत दिया है कि कुछ रोजमर्रा और जरूरी चीजें सस्ती होंगी, जबकि कुछ सेक्टरों पर महंगाई का असर दिखेगा. खासतौर पर स्वास्थ्य, निर्यात और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े फैसले बजट की बड़ी खासियत बने हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में जहां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी दवाओं पर राहत दी, वहीं शराब, खनिज और स्क्रैप जैसे सेक्टरों में बदलाव का ऐलान भी किया. इसके साथ ही महिलाओं के लिए SHE (Self-help Entrepreneur) मार्ट्स जैसी नई पहल की घोषणा की गई, जिससे महिला उद्यमियों को सीधा फायदा मिलेगा.

क्या होगा सस्ता?

  • शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती की जाएंगी
  • कैंसर से जुड़ी 17 दवाओं पर विशेष छूट
  • दुर्लभ बीमारियों की 7 दवाओं के आयात पर टैक्स में छूट
  • सोलर से जुड़ी वस्तुएं सस्ती होंगी
  • चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना होगा सस्ता
  • जूते, बैटरी और माइक्रोवेव ओवन सस्ते होंगे
  • जूते आम उपभोक्ताओं के लिए और सस्ते
  • विदेश यात्रा भी होगी सस्ती
  • बायोगैस मिस्क्ड सीएनजी सस्ती होंगी

क्या होगा महंगा?

  • शराब
  • खनिज (Minerals)
  • स्क्रैप (Scrap)
  • फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग

शराब और बीड़ी को सरकार ने महंगा करने का ऐलान किया है, जिससे इन पर टैक्स का बोझ घटेगा. महिलाओं के लिए SHE (Self-help Entrepreneur) मार्ट्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में विकसित किया जाएगा. हेल्थ सेक्टर में राहत देकर सरकार ने “Health is Wealth” की सोच को बजट में साफ तौर पर उतारा है.

बजट 2026
अगला लेख