खाने के बाद अचानक खामोश हुई मासूम, कुछ देर बाद मिली ऐसी जगह कि सब हैरान- Video Viral

यूटा में रहने वाली 27 साल की मां ने बताया कि उनकी बेटी पॉटी ट्रेनिंग करते-करते टॉयलेट सीट पर ही गहरी नींद में सो गई. इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

( Image Source:  Instagram: riho.maruyama )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

क्या आपके साथ ऐसा हुआ है जब आप कहीं भी कभी सो गए हो?. जरूर ऐसा सबके साथ हुआ होगा. लेकिन एक दो साल की बच्ची ने जो किया उसने इस यादगार बना दिया है. उस 2 साल की बच्ची ने ऐसा कुछ कमल नहीं किया बल्कि वह टॉयलेट सीट पर बैठी आराम से सोती पाई गई. जी हां, 27 साल की मां रिहो मारुयामा ने PEOPLE मैगज़ीन को एक बहुत प्यारी और मज़ेदार घटना के बारे में बताया. उनकी 2 साल की छोटी बेटी हिनामी ने कुछ ऐसा किया, जिससे वे और उनके पति दोनों हंस-हंस कर लोट-पोट हो गए. रिहो और उनके पति केली 'इहोलो' ओकोआ मारुयामा जो भी 27 साल के हैं और यूटा में रहते हैं. दोनों कॉलेज के समय में ही पैरेंट्स बन गए थे.

एक दिन डिनर खाने के बाद करीब 15 मिनट बीत गए. घर में अचानक बहुत अजीब तरह की शांति छा गई. बच्चे आमतौर पर शोर मचाते रहते हैं, लेकिन हिनामी बिल्कुल चुप थी. इससे रिहो को थोड़ी चिंता होने लगी. रिहो ने बताया, 'मुझे डर लगने लगा कि कहीं हिनामी मेरे मेकअप में तो नहीं घुस गई, या बाथरूम का सामान बिखेर तो नहीं रही' क्योंकि हिनामी को दराज खोलना, मेकअप छूना, तौलिए निकालना बहुत पसंद है.

क्या था हुआ जो उड़े होश?

वे सोच रही थीं कि शायद आज बाथरूम में बड़ा गड़बड़-मड़बड़ हो गया होगा. रिहो और उनके पति सफाई कर रहे थे और कुछ काम निपटा रहे थे. तभी रिहो ने सोचा कि चलो देखते हैं हिनामी क्या कर रही है. जब उन्होंने बाथरूम का दरवाज़ा खोला, तो जो नज़ारा देखा, उसके लिए वे बिल्कुल तैयार नहीं थीं. उनकी प्यारी 2 साल की बेटी हिनामी टॉयलेट की सीट पर सिर टिकाकर गहरी नींद में सो रही थी. उसका मुंह थोड़ा खुला हुआ था और वह पूरी तरह आराम से सोई हुई थी.

टॉयलेट सीट बना कम्फर्ट बेड 

लगभग 3 साल की बच्ची टॉयलेट के ढक्कन पर ऐसे लेटी थी जैसे कोई कम्फर्ट बेड हो. रिहो ने तुरंत अपने पति को बुलाया. दोनों ने यह देखकर जोर-जोर से हंसना शुरू कर दिया. रिहो कहती हैं, 'हम बस हंसते रहे और बोले, 'वाह, यह तो सच में मारुयामा फैमिली की तरह है क्योंकि हम दोनों कहीं भी कभी भी सो सकते हैं.' उन्होंने आगे बताया कि हिनामी पहले भी कई बार अजीब-अजीब जगहों पर सो चुकी है, जैसे फर्श पर या किसी कोने में. इसलिए यह उनके लिए नया नहीं था, लेकिन फिर भी बहुत मज़ेदार लगा. रिहो ने इसे बहुत फनी और मज़ेदार पल बताया. उन्होंने इस पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया, जिसमें हिनामी टॉयलेट पर सोती दिख रही है. 

ऐसा होने की क्या है खास वजह?

यह सब इसलिए हुआ क्योंकि हिनामी हाल ही में पॉटी ट्रेनिंग सीख रही थी. दिसंबर में क्रिसमस के आसपास उन्होंने हिनामी को पॉटी इस्तेमाल करना सिखाना शुरू किया. रिहो कहती हैं कि ट्रेनिंग बहुत अच्छे से चली. हिनामी ने जल्दी ही समझ लिया और शुरू से ही इसमें एक्साइटेड थी. वे इसे मज़ेदार बनाने के लिए कई चीजें करते थे: हिनामी को अपनी अलग पॉटी सीट दी, जो स्टूल की तरह भी काम करती है. इससे वह खुद चढ़-उतर सकती है. उसे अपनी पसंदीदा मोआना वाली छोटी पैंटी दी. हर बार जब वह सही से पॉटी करती, तो सब मिलकर खुशी मनाते और तारीफ करते. 

क्या कहना है माता-पिता का?

रिहो ने बताया कि हिनामी को शुरू से ही इंडिपेंडेंस बहुत पसंद है क्योंकि वे कॉलेज में पढ़ते-पढ़ते पैरेंट्स बने, इसलिए हिनामी को जल्दी ही कई चीजें खुद करना सीखना पड़ा जैसे बोतल पकड़ना, अकेले खेलना, खुद सो जाना. इससे उसका कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ा. पॉटी खुद से जाना उसके लिए बहुत एम्पावरिंग महसूस हुआ. रिहो दूसरे माता-पिता को सलाह देती हैं कि पॉटी ट्रेनिंग को कभी सख्त या मुश्किल न बनाएं. उन्होंने कहा, 'इसे हल्का-फुल्का और मज़ेदार रखें. छोटी-छोटी सफलताओं पर खुशी मनाएं. कुछ गड़बड़ियां होंगी, उसके लिए तैयार रहें. बच्चों को खुद कुछ करने में कितना मज़ा आता है, यह समझें. इंडिपेंडेंस उनके लिए बहुत बड़ा मोटिवेशन होता है और जब कुछ अनएक्सपेक्टेड हो जाए, तो बस हंस लें. ये वही पल और यादें हैं जो जीवन भर साथ रहती हैं. 

Similar News