सुपरमार्केट में महिला से घिनौनी हरकत, शख्स ने कान से टच किया अपना प्राइवेट पार्ट, आरोपी फरार
लॉस एंजिल्स की सुपरमार्केट में शॉपिंग के दौरान महिला के साथ हुई घिनौनी हरकत ने सभी को हैरान कर दिया है. शख्स ने सरेआम महिला के कान से अपना प्राइवेट पार्ट टच किया और फिर फरार हो गया.
अमेरिका में महिला संग घिनौनी हरकत
(Image Source: x-@ULTIMAHORAENX )अमेरिका के लॉस एंजिल्स काउंटी में सुपरमार्केट में शॉपिंग कर रही एक महिला के साथ हुई घिनौनी हरकत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. महिला आराम से सामान देख रही थी, तभी एक शख्स उसके पास आकर खड़ा हो गया और उसने बेहद अश्लील हरकत करते हुए अपने प्राइवेट पार्ट से महिला के कान को टच कर दिया.
यह पूरी घटना स्टोर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा और आक्रोश साफ नजर आ रहा है. घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो चुका था.
स्टोर में खुलेआम शख्स ने की अश्लील हरकत
यह घटना होल फूड मार्केट के एक स्टोर में हुई, जहां एक महिला आराम से शॉपिंग कर रही थी. वह स्टोर के एक आइल में घुटनों के बल बैठकर सामान देख रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके बेहद करीब आकर खड़ा हो गया. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि आरोपी महिला के कान पर अपने जेनेटाइल्स को टच करता है. यह पूरी घटना स्टोर के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था. लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है. उसके बाल काले हैं और आंखें भूरी हैं. उसकी लंबाई लगभग 6 फीट 1 इंच और वजन करीब 220 पाउंड बताया गया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें.
कंपनी का बयान
घटना के बाद स्टोर मैनेजमेंट ने भी बयान जारी किया है. कंपनी ने कहा कि उनके कस्टमर की सुरक्षा और सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है. साथ ही यह भी बताया गया कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो के बाद लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है.