95 साल से टेस्टट्यूब में कैद है इस सिरफिरे साइंटिस्ट की आखिरी सांस? किसी कीमती हीरे की तरह आज भी है रखी है म्यूसिजम में
क्या किसी इंसान की आखिरी सांस को कैद किया जा सकता है? एडिसन और फोर्ड की दोस्ती से जुड़ी यह कहानी आज भी दुनिया को हैरान करती है.
हम सभी ने पढ़ा है और सुना कि 'इलेक्ट्रिक ब्लब', 'मोशन पिक्चर कैमरा' और 'इलेक्ट्रिक यूटिलिटी सिस्टम' का आविष्कार किया. थॉमस एडिसन जितने बड़े साइंटिस्ट और सिरफिरे इंसान भी थे. उन्हें इस तरह का अजीब काम करने के लिए उकसाने वाले उनके बहुत बड़े दोस्त और प्रशंसक हेनरी फोर्ड तो उनसे भी एक कदम आगे निकल गए थे. आज भी वह खास टेस्ट ट्यूब पूरी तरह सील बंद करके रखी हुई है. बाहर से देखने पर वह बिल्कुल खाली और साधारण सी लगती है, लेकिन उसके अंदर थॉमस एडिसन की आखिरी सांस कैद करके रखी गई है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? इसकी पीछे एक बहुत ही विचित्र, रोचक और थोड़ी डरावनी कहानी छिपी हुई है. अगर थॉमस एडिसन इस घटना के मुख्य पात्र थे, तो उनके सबसे करीबी दोस्त हेनरी फोर्ड कहानी के दूसरे मुख्य पात्र थे. दोनों महान थे, लेकिन दोनों ही थोड़े पागलपन भरे भी थे.
फोर्ड ने ऐसा करने के लिए क्यों कहा?
साल 1931 थॉमस एडिसन अपनी मौत की बिस्तर पर थे. उनकी उम्र काफी हो चुकी थी और शरीर बहुत कमजोर पड़ गया था. ठीक उसी समय उनके सबसे अच्छे दोस्त हेनरी फोर्ड ने एडिसन के बेटे चार्ल्स एडिसन से एक बहुत ही अजीब और अनोखा अनुरोध किया. फोर्ड का मानना था कि एडिसन जैसे बुद्धिमान और जीनियस इंसान कभी पूरी तरह मर ही नहीं सकते. उनकी आत्मा या उनकी असली ‘बुद्धि’ और चेतना उनकी आखिरी सांस में ही बसी हुई होगी. इसलिए फोर्ड ने चार्ल्स से कहा, 'जब तुम्हारे पिता अपनी अंतिम सांस छोड़ें, तो तुम उनके मुंह के बहुत पास एक साफ़ कांच की टेस्ट ट्यूब रख देना. जैसे ही सांस बाहर निकले, तुरंत उस ट्यूब को बंद करके सील कर देना.' चार्ल्स ने अपने पिता का सम्मान करते हुए और दोस्त के अनुरोध को मानते हुए ठीक वैसा ही किया. जैसे ही एडिसन ने अपनी आखिरी सांस ली, उसे उस कांच की नली में कैद कर लिया गया.
Instagram: tedisonofficial
फोर्ड ने टेस्ट ट्यूब को क्यों संभाल कर रखा?
हेनरी फोर्ड उस टेस्ट ट्यूब को किसी बहुत कीमती हीरे या सोने के खजाने की तरह संभाल कर रखते थे. उनका विश्वास था कि भविष्य में विज्ञान इतना आगे बढ़ जाएगा कि मृत इंसान को भी फिर से जिंदा किया जा सकेगा. उस समय अगर वैज्ञानिक किसी को फिर ज़िंदा कर सकें, तो एडिसन की वह कैद की हुई 'आखिरी सांस' बहुत काम आएगी. फोर्ड सोचते थे कि उस सांस में एडिसन की पूरी चेतना और बुद्धि बची हुई है. वे हमेशा इस टेस्ट ट्यूब को अपने पास रखते थे. इससे साफ़ पता चलता है कि दोनों दोस्त कितने महान थे, लेकिन साथ ही कितने सनकी और विचित्र विचारों वाले भी थे.
Instagram: tedisonofficial
दशकों बाद सच्चाई सामने आई
कई दशकों तक लोग इस घटना को सिर्फ़ एक अफवाह या मजाक की कहानी मानते रहे. लेकिन जब हेनरी फोर्ड की मौत हुई, तो उनके सारे सामान की जांच की गई. उसी में वह सील बंद टेस्ट ट्यूब भी मिली. आज वह टेस्ट ट्यूब अमेरिका के मिशिगन राज्य में स्थित हेनरी फोर्ड म्यूजियम में रखी हुई है. लोग आज भी म्यूजियम में जाकर हैरानी से उसे देखते हैं. बाहर से वह बिल्कुल खाली दिखती है, लेकिन अंदर एडिसन की आखिरी सांस है. म्यूजियम के आधिकारिक रिकॉर्ड में साफ़ लिखा है कि एडिसन के बेटे चार्ल्स ने अपने पिता के कमरे में आठ टेस्ट ट्यूब खुली रखी थीं. जब एडिसन की आखिरी सांस निकली, तो सभी को तुरंत सील कर दिया गया. उनमें से एक ट्यूब हेनरी फोर्ड को दी गई थी. दोनों दोस्त बहुत करीबी थे. एडिसन और फोर्ड अक्सर साथ समय बिताते थे और एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करते थे.
Instagram: tedisonofficial
किताबों में भी इसकी पुष्टि हुई
यह कहानी सिर्फ़ अफवाह नहीं है. कई नामी लेखकों ने अपनी किताबों में इसे विस्तार से लिखा है. मैथ्यू जोसेफसन की किताब 'एडीसन : ए बॉयोग्राफी' में एडिसन और फोर्ड के सनकी रिश्ते और इस टेस्ट ट्यूब वाली पूरी घटना का जिक्र है. जेम्स न्यूटन की किताब 'अनकॉमन फ्रेंड्स' में एडिसन, फोर्ड और हार्वे फायरस्टोन की तीनों दोस्ती का जिक्र है. इसमें भी 'अंतिम सांस' वाली घटना की पूरी पुष्टि की गई है. इन किताबों में यह भी लिखा है कि फोर्ड को विश्वास था कि आत्मा शरीर से बाहर निकलते समय भौतिक रूप में हवा के साथ जाती है.
Instagram: tedisonofficial
बन हो गई पुरे शहर की बिजली
एडिसन की मौत के समय एक और रोचक बातजब एडिसन की मौत हुई, तो पूरे अमेरिका में उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक सुझाव आया. कहा गया कि पूरे देश की बिजली एक मिनट के लिए बंद कर दी जाए. लेकिन सरकार को जल्दी ही समझ आ गया कि अगर पूरे देश की बिजली एक मिनट भी बंद की गई, तो पूरा बिजली का सिस्टम बिगड़ जाएगा और बहुत बड़ा हंगामा मच जाएगा. इसलिए आखिरकार सिर्फ़ व्हाइट हाउस और कुछ खास जगहों की लाइटें थोड़ी देर के लिए बंद कर दी गईं.
Instagram: tedisonofficial
एडिसन स्वार्थी बिजनेसमैन भी थे
एडिसन ने दुनिया को रोशनी का तोहफा जरूर दिया, लेकिन वे एक बहुत स्वार्थी बिजनेसमैन भी थे. उनके कर्मचारियों का काफी शोषण होता था. इसकी जड़ें उनके बचपन में ही थीं.
Instagram: tedisonofficial
उनका बचपन कैसा था?
एडिसन का बचपन बिल्कुल सामान्य बच्चों जैसा नहीं था. वे सिर्फ़ तीन महीने स्कूल गए उनके टीचर ने उन्हें 'उलझा हुआ और पढ़ने लायक नहीं' बता कर स्कूल से निकाल दिया. तब उनकी मां ने घर पर ही उन्हें पढ़ाया. इस घटना से उनके मन में औपचारिक शिक्षा और पढ़े-लिखे लोगों के प्रति गहरी नफरत भर गई, जो जीवन भर उनके साथ रही. बचपन में ही एक बीमारी या छोटी दुर्घटना के कारण उनकी सुनने की शक्ति लगभग खत्म हो गई. लेकिन एडिसन ने इस कमी को अपनी ताकत बना लिया. वे कहते थे, 'बहरा होना अच्छा है, क्योंकि इससे बाहर की दुनिया का शोर नहीं आता. मैं अपना पूरा ध्यान सिर्फ़ काम पर लगा सकता हूं.' इसी वजह से वे सामाजिक रूप से थोड़े अलग और रूखे स्वभाव के हो गए.
छोटी उम्र से मेहनत
बहुत छोटी उम्र में ही एडिसन ट्रेन में अखबार और टॉफियां बेचने लगे. उन्होंने ट्रेन के एक खाली डिब्बे में अपनी छोटी सी प्रयोगशाला बना ली. एक बार वहां फास्फोरस से आग लग गई. ट्रेन का गार्ड बहुत गुस्सा हुआ, उसने जोर से थप्पड़ मारा और पूरी लैब ट्रेन से बाहर फेंक दी. इस घटना ने उन्हें बहुत सख्त और दुनिया से अकेले लड़ने वाला बना दिया. उन्होंने ट्रेन में अखबार बेचते हुए अपनी खुद की छोटी समाचार पत्रिका भी छापना शुरू कर दिया. बचपन से ही वे बिजनेसमैन की तरह सोचते थे, 'जो चीज बिकेगी नहीं, उसे बनाना बेकार है.' मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि एडिसन का बचपन अकेलेपन और लगातार संघर्ष भरा था. उन्हें समाज से कोई सहानुभूति नहीं मिली, इसलिए बड़े होकर उन्होंने दूसरों के प्रति सहानुभूति दिखाना कम कर दिया. जो बच्चा स्कूल में नकार दिया जाता है, वह बड़ा होकर अक्सर यह साबित करने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है कि वह सबसे बेहतर है. यही 'एक्सीलेंस की भूख' उनके स्वार्थी व्यवहार का बड़ा कारण बनी. इस तरह एडिसन और फोर्ड की दोस्ती की यह अजीब कहानी विज्ञान, इतिहास और इंसानी स्वभाव की सबसे विचित्र मिसालों में से एक है. आज भी म्यूजियम में रखी वह टेस्ट ट्यूब लोगों को हैरान करती है और सोचने पर मजबूर करती है कि महान लोग भी कितने अनोखे विचार रख सकते हैं.