Jeff bezos की एक्स Wife ने इस University को 350 करोड़ दान देकर मचाई हलचल; Elon Musk ने भी उठाए सवाल
मैकेंजी स्कॉट ने Elizabeth City State University को 42 मिलियन डॉलर दान दिया. इस पर Elon Musk और Garry Tan ने सवाल उठाए. जानें पूरा मामला.
दुनिया की चर्चित परोपकारी हस्तियों में शामिल Mackenzie Scott ने एक बार फिर अपने बड़े दान से सुर्खियां बटोरी हैं. इस बार उन्होंने Elizabeth City State University को 42 मिलियन डॉलर (करीब 350 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ 'गिफ्ट' दिया है. जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं यह किसी भी हिस्टोरिकली ब्लैक कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी (HBCU) के लिए प्रति छात्र के हिसाब से सबसे बड़ा दान बताया जा रहा है.
इस दान की घोषणा यूनिवर्सिटी के चांसलर S. Keith Hargrove Sr. ने फाउंडर्स डे कार्यक्रम के दौरान की. खास बात यह है कि यह राशि 2020 में दिए गए दान से लगभग तीन गुना ज्यादा है, जो ऐसे समय में आई है जब यूनिवर्सिटी अपने नए पांच वर्षीय प्लान “ASCEND 2030” पर काम शुरू कर चुकी है.
क्या है इस दान की खास बात?
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, यह दान सिर्फ एक आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम है. 'यह अनुदान Elizabeth City State University जैसे संस्थानों को भविष्य की ओर साहसिक कदम बढ़ाने में सक्षम बनाता है, साथ ही उन्हें उस मूल मिशन से जुड़े रहने में भी मदद करता है, जिसने पिछले 135 वर्षों से उनका मार्गदर्शन किया है.' इस बयान के मुताबिक, यह फंड यूनिवर्सिटी को अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने में मदद करेगा.
मैकेंजी स्कॉट ने अब तक कितना दान किया है?
Mackenzie Scott बीते कुछ वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बड़े पैमाने पर दान देने वाली हस्तियों में शामिल हो चुकी हैं.
- 2019 से अब तक करीब 26.4 बिलियन डॉलर का दान
- 2,500 से अधिक संस्थाओं को आर्थिक सहयोग
- 2025 में अकेले 7.2 बिलियन डॉलर का योगदान
यह आंकड़ा कई बड़े अरबपतियों की कुल जीवनकाल की दान राशि से भी अधिक बताया जा रहा है, जिसमें Elon Musk, Larry Page, Larry Ellison और Jeff Bezos जैसे नाम शामिल हैं.
क्या इस दान पर उठ रहे हैं सवाल?
जहां एक तरफ इस दान की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर इसकी आलोचना भी सामने आई है. Garry Tan ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस तरह के दान को ‘खराब’ बताया. उनका कहना है कि बिना निगरानी के दिया गया पैसा अव्यवस्था को बढ़ावा दे सकता है. 'फर्श पर चीनी बिखेरने जैसा', इस बयान पर Elon Musk ने भी सहमति जताते हुए जवाब दिया 'Yup'
क्या दान का तरीका सही है या जोखिम भरा?
मैकेंजी स्कॉट का मॉडल पारंपरिक फाउंडेशन से अलग है, जहां वे संस्थाओं को बिना ज्यादा शर्तों के सीधे फंड देती हैं. समर्थकों का मानना है कि इससे संस्थाओं को स्वतंत्रता मिलती है, जबकि आलोचकों का कहना है कि इससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठते हैं.
Jeff Bezos को लेकर डिटेल
जनवरी 2019 में Jeff Bezos और MacKenzie Scott ने 25 साल की शादी खत्म करने का ऐलान किया. अप्रैल 2019 में तलाक आधिकारिक रूप से फाइनल हुआ. मैकेंज़ी स्कॉट को करीब $35–38 अरब (लगभग 3 लाख करोड़ रुपये) मिले, यह इतिहास के सबसे महंगे तलाकों में शामिल है. मैकेंज़ी स्कॉट को Amazon के 4% शेयर (करीब 25% संयुक्त हिस्सेदारी) मिले. जेफ बेजोस ने Amazon के 75% शेयर और पूरा कंट्रोल अपने पास रखा. यह तलाक काफी amicable (शांतिपूर्ण) माना गया. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए सम्मान जताया.