ईरान के Natanz nuclear साइट पर इजरायल-US की बमबारी, रेडिएशन लीक हुआ तो कितना बढ़ेगा खतरा?

ईरान के Natanz Nuclear Facility पर अमेरिका-इजरायल की कथित बमबारी के बाद रेडिएशन लीक को लेकर चिंता बढ़ गई है. हालांकि अब तक किसी रिसाव की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन अगर लीक होता है तो यह तुरंत स्वास्थ्य संकट और लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा कर सकता है.

( Image Source:  @nexus_osint-X )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 21 March 2026 4:42 PM IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग दिनों दिन और भी भयावह होती जा रही है. ईरान के सबसे अहम परमाणु ठिकाने Natanz Nuclear Facility पर एक बार फिर अमेरिकी-इजरायली एयरस्ट्राइक की खबर सामने आई है. इस हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. हालांकि राहत की बात यह रही कि ईरानी मीडिया ने साफ किया है कि किसी भी तरह का रेडिएशन लीक नहीं हुआ.

इसी बीच Baghdad में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास ड्रोन हमलों ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. आग की लपटें और लगातार धमाकों ने यह साफ कर दिया है कि यह जंग अब सिर्फ सीमित सैन्य टकराव नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को अस्थिर करने वाला बड़ा संघर्ष बन चुकी है.

क्या नतांज पर हमले से परमाणु खतरा बढ़ा?

ईरानी एजेंसी मीज़ान के मुताबिक, हमले के बावजूद ' कोई भी रेडियोधर्मी पदार्थ का रिसाव नहीं हुआ' और 'इसका कोई भी रेडियोधर्मी प्रभाव या नुकसान नहीं हुआ जैसी स्थिति बनी हुई है. यानी अभी तक कोई परमाणु रिसाव नहीं हुआ है. यह साइट तेहरान से करीब 220 किलोमीटर दूर स्थित है और ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम का केंद्र मानी जाती है.

क्या बगदाद में अमेरिकी ठिकाने पर हमला हुआ?

Iraq की राजधानी बगदाद में ड्रोन हमलों के बाद एक बड़े अमेरिकी सैन्य परिसर के पास भीषण आग लग गई. यह वही इलाका है जो पहले भी कई बार हमलों का निशाना बन चुका है, खासकर जब से अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान संघर्ष तेज हुआ है. यह जंग अब अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. Saudi Arabia ने दावा किया कि उसने कुछ ही घंटों में 20 ड्रोन मार गिराए. वहीं, इजरायल पर भी ईरानी मिसाइल हमले जारी हैं.

क्या तेल और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है?

इस जंग का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 106 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. वहीं United States ने ईरानी तेल पर कुछ प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटाए हैं, ताकि बाजार को संभाला जा सके. इजरायल ने Hezbollah के ठिकानों पर बेरूत में ताबड़तोड़ हमले किए हैं. इन हमलों में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत और 10 लाख से ज्यादा लोगों के विस्थापित होने की खबर है. अब तक के हालात यही दिखाते हैं कि जंग खत्म होने के कोई संकेत नहीं हैं. लगातार हमले, बढ़ती सैन्य तैनाती और तीखे बयान इस संघर्ष को और लंबा और खतरनाक बना रहे हैं.

रेडिएशन लीक हुआ तो कितना खतरनाक हो सकता है?

अगर किसी परमाणु साइट से रेडिएशन लीक हो जाए, तो इसका असर तुरंत भी दिख सकता है और लंबे समय तक भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. यह खतरा इस बात पर निर्भर करता है कि लीक कितना बड़ा है, व्यक्ति कितनी देर तक उसके संपर्क में रहा और वह कितनी दूरी पर मौजूद था.

तत्काल असर (Acute Effects)

रेडिएशन के तेज संपर्क में आते ही कुछ घंटों के अंदर शरीर रिएक्ट करने लगता है.

  • त्वचा में जलन और छाले
  • तेज मतली, उल्टी और दस्त
  • अत्यधिक कमजोरी और चक्कर
  • बालों का झड़ना
  • गंभीर मामलों में Acute Radiation Syndrome (जान का खतरा)

लंबे समय के खतरे (Long-term Effects)

रेडिएशन का असर धीरे-धीरे शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाता है.

  • कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है
  • खासकर थायराइड कैंसर और ब्लड कैंसर (ल्यूकेमिया)
  • शरीर के अलग-अलग अंगों में ट्यूमर बनने की आशंका
  • हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियां

DNA पर असर

रेडिएशन सीधे शरीर की कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान पहुंचाता है. इससे कोशिकाएं गलत तरीके से बढ़ने लगती हैं, जो आगे चलकर कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बनती हैं.

कौन सबसे ज्यादा खतरे में?

बच्चे और किशोर सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं, क्योंकि उनका शरीर अभी विकसित हो रहा होता है. इसलिए रेडिएशन का असर उन पर ज्यादा तेजी और गंभीरता से पड़ता है.

बचाव कैसे करें?

अगर कभी रेडिएशन लीक की स्थिति बने, तो तुरंत ये कदम उठाने चाहिए-

  • तुरंत घर के अंदर चले जाएं
  • दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद कर लें
  • बाहर की हवा से बचाव करें
  • रेडियो, टीवी या सरकारी अलर्ट के जरिए निर्देशों का पालन करें

Similar News