एप्सटीन- हैम्पटन क्लब पर बड़ा खुलासा: ‘खूबसूरत रूसी लड़कियों’ की एंट्री को लेकर चौंकाने वाले दावे
जेफरी एपस्टीन की नई जारी फाइलों में दावा है कि उसने हैम्पटन को अपने नेटवर्क का अहम केंद्र बनाया था. ईमेल्स में ‘खूबसूरत रूसी लड़कियों’ की पार्टियों और हाई-प्रोफाइल कॉन्टैक्ट्स का उल्लेख सामने आया है.;
“खूबसूरत रशियन गर्ल्स” की एंट्री को लेकर सामने आए ईमेल्स ने एक बार फिर Jeffrey Epstein के कथित नेटवर्क पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की फाइलों में दर्ज संवाद संकेत देते हैं कि हैम्पटन और न्यूयॉर्क के क्लब सर्कल में खास वीकेंड पार्टियों की योजना बनाई जाती थी, जिनमें “रशियन लड़कियों” का जिक्र बार-बार आता है. जांच दस्तावेजों में दर्ज ये दावे इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या यह सिर्फ सोशल नेटवर्किंग थी या इसके पीछे एक बड़ा, संगठित कनेक्शन काम कर रहा था.
एप्सटीन-हैम्पटन क्लब कनेक्शन पर बड़ा खुलासा
हाल ही में जारी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की फाइलों ने एक बार फिर जेफरी एपस्टीन के कथित अश्लील नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दस्तावेजों के मुताबिक, हैम्पटन को उनके कथित ग्रूमिंग ऑपरेशन्स के लिए एक मुख्य हब की तरह इस्तेमाल किया जाता था. फाइलों में कई ईमेल और संपर्कों का जिक्र है, जिनमें लग्जरी पार्टियों, वीकेंड स्टे और प्रभावशाली स्थानीय लोगों की भूमिका सामने आती है.
क्या था ‘गर्ल्स वीकेंड’ का पूरा नेटवर्क?
एपस्टीन के दस्तावेजों के अनुसार एपस्टीन कथित तौर पर जवान लड़कियों को “गर्ल्स वीकेंड” के नाम पर हैम्पटन भेजता था. एक ईमेल में गुलाबी टी-शर्ट पहनी लड़कियों की तस्वीर के साथ “हमारे सबसे खुशी के समय” जैसा संदेश भी दर्ज है. हालांकि, ईमेल में प्रत्यक्ष अवैध गतिविधि का जिक्र नहीं है, लेकिन जांच एजेंसियां पैटर्न और संपर्कों की कड़ी को महत्वपूर्ण मान रही हैं.
FBI डॉक्यूमेंट में क्या दावा किया गया?
साल 2020 के फंडरल ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन के डॉक्यूमेंट में टिपस्टर के हवाले से दावा किया गया कि एपस्टीन के हैम्पटन इलाके में ऐसे करीबी रिश्ते थे, जो “कम उम्र की लड़कियों” को लाने में मदद करते थे. यह दावा जांच का हिस्सा है
मार्क बेकर की क्या भूमिका बताई गई?
फाइलों में नाइटक्लब मालिक और प्रमोटर मार्क बेकर का नाम करीब 50 बार दर्ज है. एक ईमेल में कथित तौर पर यह लिखा गया कि न्यूयॉर्क और हैम्पटन क्लबों में “खूबसूरत रूसी लड़कियों” के लिए साप्ताहिक पार्टियां आयोजित करने की बात हुई थी. ईमेल्स से यह भी संकेत मिलता है कि एपस्टीन और बेकर के बीच आमने-सामने मुलाकातें आयोजित की गईं.
स्टीफन हैनसन और हैम्पटन प्रॉपर्टी कनेक्शन क्या है?
करोड़पति रेस्टोरेंट मालिक स्टीफन हैनसन का नाम फाइलों में हजारों बार सामने आया है. 2017 की एक बातचीत में उन्होंने महिलाओं को अपनी हैम्पटन प्रॉपर्टी पर वीकेंड के लिए रुकने की अनुमति दी थी. हालांकि दस्तावेजों में हैनसन पर किसी प्रत्यक्ष गैर-कानूनी गतिविधि का आरोप नहीं है. फाइलों में यह भी जिक्र है कि वह पहले एपस्टीन के प्राइवेट आइलैंड Little Saint James जा चुके थे.
क्या ईमेल्स में सीधे अवैध काम का जिक्र है?
कुछ ईमेल्स में पार्टियों और ट्रैवल अरेंजमेंट का जिक्र है, लेकिन सीधे तौर पर गैर-कानूनी गतिविधि का उल्लेख नहीं मिलता. हालांकि, जांच एजेंसियां संपर्कों के पैटर्न और बार-बार दोहराए गए संदर्भों को गंभीरता से देख रही हैं.
हैम्पटन क्यों बना कथित ऑपरेशन्स का केंद्र?
हैम्पटन इलाका लंबे समय से हाई-प्रोफाइल पार्टियों और अमीर नेटवर्क के लिए जाना जाता है. दस्तावेजों के अनुसार, इसी सामाजिक-आर्थिक माहौल का कथित तौर पर फायदा उठाया गया. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की फाइलों से सामने आए ये ईमेल से यह खुलासा एक बार फिर दिखाता है कि हाई-प्रोफाइल नेटवर्क, लग्जरी लाइफस्टाइल और सत्ता के गलियारों के बीच किस तरह के रिश्तों की परतें छिपी हो सकती हैं.