ओपन Fu*** होर्मुज, ईरान पर बुरी तरह भड़के ट्रंप, अब पावर प्लांट और पुलों पर होगा बड़ा धमाका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अब तक की सबसे आक्रामक चेतावनियों में से एक जारी की है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर ईरान ने जल्द ही कदम नहीं उठाए, तो अमेरिका समन्वित सैन्य हमला कर सकता है, जिसमें ईरान के पावर प्लांट्स और अहम पुलों को निशाना बनाया जा सकता है.

( Image Source:  ANI )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 5 April 2026 8:02 PM IST

मिडिल ईस्ट में तनाव अब खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. ट्रंप ने खुले तौर पर धमकी दी है कि अगर ईरान ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की जा सकती है. यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि सीधे-सीधे युद्ध की चेतावनी माना जा रहा है. खास बात यह है कि ट्रंप ने संभावित हमले के टारगेट भी गिना दिए हैं, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं.

उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर ईरान ने जल्द ही कदम नहीं उठाए, तो अमेरिका समन्वित सैन्य हमला कर सकता है, जिसमें ईरान के पावर प्लांट्स और अहम पुलों को निशाना बनाया जा सकता है. यह संभावित कार्रवाई मंगलवार तक भी हो सकती है, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दोबारा नहीं खोला, तो अमेरिका सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए सीधे सैन्य कार्रवाई की धमकी दी, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है.

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के पहाड़ी इलाकों से एक घायल F-15 पायलट को सुरक्षित निकाल लिया है. यह ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 'हमने ईरान के पहाड़ों की गहराइयों से गंभीर रूप से घायल और बेहद बहादुर F-15 क्रू मेंबर/अधिकारी को बचा लिया है.'

इस पूरे संकट की शुरुआत 28 फरवरी को हुई, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमले शुरू किए. इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी विमानों को गिराया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. इजरायल ने ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट पर भी हमला किया, जिसे वहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है.

Similar News