Epstein Files : एपस्‍टीन फाइल्‍स के 20 गुनहगार, आज कौन-कहां काट रहा मौज?

Epstein Files Latest : एपस्टीन फाइल्‍स सामने आने के बाद दुनिया भर में हड़कंप मचा है. जांच एजेंसियों की फाइलों में दर्ज 20 हाई-प्रोफाइल चेहरों में से कई आज भी कई देशों के संवैधानिक पदों पर बैठे हैं या फिर दुनिया के शीर्ष धनकुबेर हैं. असली सवाल अब भी कायम है कि जिन नामों पर गंभीर आरोप लगे, वे आज कहां हैं? क्या कानून वाकई सबके लिए बराबर है या पैसा और रसूख इंसाफ से ऊपर?;

By :  धीरेंद्र कुमार मिश्रा
Updated On : 5 Feb 2026 4:24 PM IST

Epstein Scandal Powerful People:  रंगीन रातें, रुतबा और रहस्यों से भरी एक ऐसी दुनिया, जहां दरवाजे बंद थे, कैमरे खामोश थे और सत्ता की परछाई में सच दबा दिया गया. जेफ्री एपस्टीन तो चला गया, लेकिन उसकी फाइलों में दर्ज नाम आज भी जिंदा और दुनिया में कोहराम मचा रहा है. लोग उनकी फाइलों में दर्ज रहस्यों को चटखारे लेकर पढ़ रहे हैं और अपने करीबियों को शेयर कर रहे हैं. इन फाइलों ने जिस एलिट क्लब की झलक सबको दिखाई, वहां नियम आम लोगों के लिए थे, और छूट खास चेहरों के लिए. सवाल यह है, 20 कथित गुनहगारों में से कौन आज जेल में है, कौन जांच से बाहर, और कौन अब भी खुलेआम ऐश में डूबा हुआ? यह कहानी सिर्फ अपराध की नहीं, इंसाफ के टलते रहने की भी है.

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस न्याय विभाग (DOJ) द्वारा 2025 के आखिर में और जनवरी/फरवरी 2026 में जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों लीक होने के बाद से बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. दुनिया के भर में इस फाइल्स को लेकर तहलका मचा है. ऐसा इसलिए कि कई देशों के राजनेता, उद्योगपति, अलग-अलग क्षेत्रों के इंटरनेशनल चेहरा, माइकल जैक्सन, बिल गेट्स, डोनाल्ड ट्रंप, बिल क्लिंटन जैसे बड़े नाम एपस्टीन फाइल्स में शामिल हैं. महारानी एलिजाबेथ के परिवार का सदस्य भी इससे अछूता नहीं रहा. हाल ही में बड़े पैमाने पर फाइल्स जारी होने के बाद साफ हो गया है कि कई हाई-प्रोफाइल व्यक्ति अभी भी महत्वपूर्ण शक्ति, प्रभाव या धनकुबेर के पदों पर बैठे हुए हैं.

फरवरी 2026 तक जारी दस्तावेजों में जिन शख्सियतों के नाम हैं, वो आज दुनिया के देशों में प्रमुख पदों पर हैं या फिर दुनिया के बड़े शख्सियतों में शुमार हैं. जानें, इस लिस्ट में शामिल लोग कौन हैं?

 

Image Credit: @reposted_1

1. डोनाल्ड ट्रंप : एपस्टीन के दस्तावेजों में हजारों बार अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र है. अधिकांश एपस्टीन के साथ उनकी पुरानी दोस्ती के बारे में, जो बाद में खत्म हो गई थी. दस्तावेजों से पता चला कि एपस्टीन कथित तौर पर एक 14 साल की लड़की को मार-ए-लागो ले गया था, लेकिन यह भी बताया कि उसके बारे में FBI की सूचनाओं को जल्दी ही अविश्वसनीय पाया गया.

 

 Image Credit : @KraantiKumar

2. बिल क्लिंटन : बिल क्लिंटन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं. उनका नाम मोनिका लेविंस्की के साथ पद पर रहते हुए दुनिया भर में  सुर्खियों में रहा था. एपस्टीन फाइल में वे भी अमीरजादों की तरह मौज मस्ती करते दिखाई दिए हैं. अभी तक एपस्टीन प्राइवेट जेट, घर में एपस्टीन के साथ तस्वीरें और एपस्टीन के घर के अंदर एक ड्रेस में क्लिंटन की पेंटिंग की एक तस्वीर भी सामने आ चुकी हैं. हालांकि, क्लिंटन ने एपस्टीन के अपराधों के बारे में जानकारी होने से इनकार किया और कहा कि उन्होंने 2006 में एपस्टीन से अपने संबंध तोड़ लिए थे. हाल ही में  उनका बयान आया है कि वो और हिलेरी क्लिंटन जांच एजेंसी के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं.

Image Credit : @incel_aidigino

 

3. प्रिंस एंड्रयू (एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर):  एंड्रयू सैकड़ों बार एपस्टीन के साथ या उनके कार्यक्रमों में दिखाई दे चुके हैं. उनकी कई ईमेल और तस्वीरें पब्लिक डोमेन आ चुकी हैं. साल 2022 में आरोप लगाने वाली वर्जीनिया गिफ्रे के साथ एक अज्ञात राशि में मुकदमा निपटाने के बावजूद, उनकी प्रतिष्ठा बुरी तरह से खराब हो गई और किंग चार्ल्स III ने उनसे शाही उपाधियां छीन ली. प्रिंस एंड्रयू  महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के तीसरे बच्चे और किंग चार्ल्स III के छोटे भाई हैं.

 

Image Credit : @Megatron_r

4. एहुद बराक : इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री का भी एपस्टीन फाइल्स में जिक्र है. उन्होंने 2008 में दोषी ठहराए जाने के बाद भी एपस्टीन के साथ संपर्क बनाए रखा था. उन्होंने न्यूयॉर्क में एपस्टीन से मिलने और उसके विमान में यात्रा करने की बात स्वीकार की, लेकिन अवैध गतिविधि देखने से इनकार किया.

Image : @darkjournalist

 

5. रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर : एपस्टीन के दस्तावेजों में कैनेडी जूनियर को एक संपर्क के रूप में दिखाया गया है. अमेरिकी सरकार में एक उच्च-प्रोफाइल स्वास्थ्य पद पर कार्यरत हैं. रॉबर्ट फ्रांसिस कैनेडी जूनियर, अमेरिकी राजनेता, चर्चित पर्यावरण वकील और लेखक हैं.  

 

Image Credit : @ShakeLS

6. सारा फर्ग्यूसन (डचेस ऑफ यॉर्क) : सारा मार्गरेट फर्ग्यूसन, जिनका पूर्व नाम सारा, डचेस ऑफ यॉर्क था और जिन्हें आमतौर पर फर्गी के नाम से जाना जाता है. वह ब्रिटिश लेखिका हैं. वह एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की पूर्व पत्नी हैं, जो उस समय प्रिंस एंड्रयू, ड्यूक ऑफ यॉर्क थे साल 2011 में स्वीकार किया कि एपस्टीन ने उनके कुछ कर्ज चुकाए थे, लेकिन 2025/2026 में जारी ईमेल से पता चला कि उन्होंने बाद में अपने रिश्ते के बारे में मीडिया के सवालों को संभालने के लिए उनसे सलाह मांगी थी.

 

Image Credit : @kos_data

7. मिरोस्लाव लाजक : संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष और स्लोवाकियाई राजनयिक, जिन्होंने 2026 की शुरुआत में एपस्टीन के साथ अपने पिछले कम्युनिकेशन सामने आने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया था.

 

Image Credit : @AnaPorras5

8. एलन मस्क : बिजनेस और टेक टाइकून एलन मस्क भी एपस्टीन की फाइल्स में अहम किरदार हैं. वह 2012-2013 के ईमेल में एपस्टीन के द्वीप पर संभावित मुलाकातों पर चर्चा करते हुए दिखाई देते हैं. मस्क ने 2025 में एक्स पर कहा था कि उन्होंने एपस्टीन के प्रस्तावों को मना कर दिया था.

Image Credit : @JaikyYadav16

 

9. बिल गेट्स : बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट नामक कम्पनी के सह संस्थापक बिल गेट्स दस्तावेजों में एपस्टीन के साथ बातचीत करने का उल्लेख है, जिसमें रिपोर्ट बताती हैं कि एपस्टीन ने सलाहकार के रूप में काम किया था.

Image Credit : @dom_lucre

 

10. रिचर्ड ब्रैनसन: सर रिचर्ड चार्ल्स निकोलस ब्रैनसन एक अंग्रेजी व्यवसायी, निवेशक, लेखक और कमर्शियल अंतरिक्ष यात्री हैं.  एपस्टीन के साथ ईमेल का आदान-प्रदान किया, जिसमें 2013 का एक ईमेल भी शामिल है, जिसमें उन्होंने मजाक में उन्हें अपने निजी द्वीप पर आमंत्रित किया था. उनकी कंपनी ने कहा कि कोई भी लेन-देन एक दशक पहले समूह या व्यावसायिक सेटिंग्स तक सीमित था और आरोपों के बारे में जानने के बाद उन्होंने संबंध तोड़ लिए थे.

Image credit : @Baysuperfans

 

11. हावर्ड लटनिक : कैंटर फिट्जगेराल्ड के CEO और वर्तमान अमेरिकी वाणिज्य सचिव के रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह और उनका परिवार एपस्टीन के निजी कैरेबियन द्वीप पर गए थे. वाणिज्य विभाग ने कहा कि उनकी सीमित बातचीत हुई थी और उन पर कभी भी गलत काम करने का आरोप नहीं लगा.

 

Image Credit : @jacksonhinklle

12. सर्गेई ब्रिन: गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन का 2003 के ईमेल में एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल से मिलने की योजना का जिक्र है. सर्गेई ब्रिन  अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर डेवलपर और उद्यमी हैं, जिन्हें लैरीपेज के साथ गूगल इंक. के सह-संस्थापक के रूप में अधिक जाना जाता है.

Image credit : @LandlordLinks

 

12. लेस्ली वेक्सनर : विक्टोरिया सीक्रेट के पूर्व CEO जिनका एपस्टीन के साथ घनिष्ठ संबंध था. उन्होंने कहा है कि वह अपने संबंधों से शर्मिंदा थे और उन्होंने 2019 में उन्हें तोड़ दिया था. वकीलों ने कहा कि वह कोई सह-साजिशकर्ता या लक्ष्य नहीं थे.

 

Image Credit : @AmberWoods100

13. घिसलेन मैक्सवेल : एपस्टीन की पूर्व सहयोगी और सह-साजिशकर्ता. वह वर्तमान में नाबालिगों की सेक्स ट्रैफिकिंग के लिए संघीय जेल में 20 साल की जेल की सजा काट रही हैं.

 

Image credit : @honeyybomb

14. लैरी समर्स : समर्स अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं. अमेरिका के पूर्व ट्रेजरी सचिव और हार्वर्ड के अध्यक्ष जिन्होंने स्वीकार किया कि एपस्टीन के साथ उनकी बातचीत करने का निर्णय एक बड़ी गलती थी.

Image Credit : @SBJ

 

15. केसी वासरमैन : लॉस एंजिल्स में 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के अध्यक्ष, जिनके मैक्सवेल के साथ फ्लर्टी ईमेल जारी हुए थे. हालांकि, वह एपस्टीन के साथ किसी भी व्यावसायिक या व्यक्तिगत संबंध से इनकार कर चुके हैं.

Image credit : @nationaljuche

 

16. जीन-ल्यूक ब्रुनेल : एक फ्रेंच मॉडलिंग एजेंट जिस पर एपस्टीन का मुख्य साथी होने का आरोप था, उसने 2022 में एक फ्रेंच जेल में आत्महत्या कर ली. जीन-ल्यूक डिडिएर हेनरी ब्रुनेल एक फ्रांसीसी मॉडल स्काउट थे. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मॉडलिंग एजेंसी कैरिन मॉडल्स का नेतृत्व कर अपनी पहचान बनाई थी. जेफरी एपस्टीन से वित्तीय सहायता लेकर एमसी 2 मॉडल मैनेजमेंट की स्थापना की.

Image Credit : @jacksonhink

 

17. एलन डर्शोविट्ज : हार्वर्ड लॉ प्रोफेसर एलन डर्शोविट्ज अमेरिकी आपराधिक कानून में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. उनसे जुड़े दस्तावेजों में एक अज्ञात महिला, जेन डो 3 द्वारा लगाए गए आरोप शामिल हैं. जेन डो #3 ने कहा है कि जब वह नाबालिग थी, तब एपस्टीन ने उसे कई बार डर्शोविट्ज के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. एपस्टीन के हाउसकीपर जुआन एलेसी ने गवाही दी कि डर्शोविट्ज अक्सर मसाज करवाने के लिए एपस्टीन के फ्लोरिडा वाले बंगले में आते थे.

 

Image Credit : @OldeWorldOrder

18. स्टीफन हॉकिंग : दुनिया के चर्चित भौतिक विज्ञानी का नाम जनवरी 2015 में एपस्टीन द्वारा मैक्सवेल को भेजे गए एक ईमेल में आया था. इस ईमेल में, एपस्टीन ने मैक्सवेल से कहा कि वह गिफ्रे के किसी भी दोस्त, परिवार और परिचित को इनाम दे. ताकि वे आगे आएं और गिफ्रे के आरोपों को गलत साबित करें, जिसमें हॉकिंग के खिलाफ आरोप भी शामिल हैं.

Image Credit : @SachinGuptaUP

 

19. माइकल जैक्सन : एपस्टीन के नेटवर्क में शामिल जोबर्ग ने कहा कि उसने दिवंगत गायक को एपस्टीन के घर पर देखा था. जब उससे पूछा गया कि क्या उसने उन्हें मसाज दिया था, तो उसने नहीं कहा.

Image credit : @8traq_truth

 

20. डेविड कॉपरफील्ड : जांच एजेंसी को जोबर्ग ने गवाही दी कि वह एपस्टीन के एक घर में अमेरिकी जादूगर डेविड कॉपरफील्ड से मिली थीं. उन्होंने देखा कि वह एपस्टीन के दोस्त थे. उन्हें उस डिनर में एक लड़की भी याद है जो उन्हें हाई-स्कूल की उम्र की लग रही थी. जोबर्ग ने कहा कि कॉपरफील्ड ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता है कि लड़कियों को दूसरी लड़कियों को ढूंढने के लिए पैसे दिए जा रहे थे. जिसका मतलब एपस्टीन और मैक्सवेल द्वारा महिलाओं को मसाज थेरेपिस्ट के तौर पर भर्ती करना था.

एपस्टीन फाइल्स 2026 के डॉक्यूमेंट्स में कई रहस्यों को अब भी छुपाया गया है. कुछ फाइलें जारी होने के तुरंत बाद पब्लिक साइट से गायब हो गईं, जिससे यह सवाल उठता है कि 6 मिलियन पेजों के बाकी 99% हिस्सों में और क्या है?  जैसा कि कांग्रेस की गवाही में बताया गया है.

Similar News