90 फाइटर जेट, 4500 से ज्‍यादा नौसैनिक! ईरान की ओर रवाना अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Gerald R. Ford कितना खतरनाक?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह समझौता करे नहीं तो मिलिट्री एक्शन होगा. इसके साथ ही यूएस ने युद्धपोत USS Gerald R. Ford को मिडिल ईस्ट की ओर रवाना कर दिया है.;

( Image Source:  X- @USNavy )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 14 Feb 2026 1:01 PM IST

Trump Warning to Iran: अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती और इलाके में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की संभावना खुलकर जताई है. नॉर्थ कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में सैनिकों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि तेहरान में सत्ता में बदलाव सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, क्योंकि उनका प्रशासन मिलिट्री एक्शन करने या न करने पर विचार कर रहा है.

जब ट्रंप से ईरान की इस्लामी धार्मिक नेतृत्व को हटाने के लिए दबाव बनाने के बारे में पूछा गया तो ट्रम्प ने कहा,"ऐसा लगता है कि यही सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है." उन्होंने ईरान के धार्मिक शासन का जिक्र करते हुए कहा कि 47 साल से वे सिर्फ बातें करते रहे हैं. इस बीच हमने बहुत सारी जानें गंवाई हैं.

क्या दूसरा विमानवाहक पोत भेजेंगे ट्रंप?

ट्रम्प की ये टिप्पणी उस समय आई जब उन्होंने पुष्टि की कि अमेरिका मध्य पूर्व में दूसरा विमानवाहक पोत समूह भेज रहा है, जिससे क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी और बढ़ जाएगी. दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड को कैरेबियन से मध्य पूर्व की ओर भेजा जा रहा है. यह यूएसएस अब्राहम लिंकन के साथ शामिल होगा, जो पहले से ही क्षेत्र में अन्य अमेरिकी नौसैनिक संसाधनों के साथ तैनात है.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, "अगर हम कोई समझौता नहीं कर पाए, तो हमें इसकी जरूरत पड़ेगी. यह बहुत जल्द रवाना होगा. एक पहले से वहां पहुंच चुका है."

कितना खास है USS Gerald R. Ford?

यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड (CVN-78) अमेरिका का सबसे नया और सबसे उन्नत न्यूक्लियर एनर्जी से चलने वाल विमानवाहक पोत है. इसे अब तक बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोत माना जाता है. यह अत्याधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक लॉन्च सिस्टम और एडवांस रडार से लैस है, जिससे अमेरिका की वैश्विक समुद्री और हवाई ताकत को बढ़ावा मिलता है.

यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड का साइज कितना है?

अगर इसकी तुलना यूएसएस अब्राहम लिंकन (CVN-72) से की जाए तो जेराल्ड आर. फोर्ड का फुल लोड विस्थापन लगभग 1,00,000 लॉन्ग टन है, जो अब्राहम लिंकन के लगभग 97,000 टन से थोड़ा ज्यादा है. दोनों की लंबाई 1,092 फीट है और फ्लाइट डेक की चौड़ाई लगभग 252 से 256 फीट तक है. हालांकि, फोर्ड का डेक अधिक चौड़ा और ऊंचा है, जिससे खराब समुद्री कंडीशन्स में एयरक्राफ्ट ऑपरेशन बेहतर होता है.

कितना ताकतवर है यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड ?

यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड में दो A1B परमाणु रिएक्टर लगे हैं, जो लगभग 700 मेगावाट थर्मल एनर्जी पैदा करते हैं. यह पहले के रिएक्टरों की तुलना में करीब 25 प्रतिशत अधिक कुशल हैं. ये चार शाफ्ट को चलाते हैं और जहाज को 30+ नॉट्स की स्पीड देने में सक्षम हैं, साथ ही इसकी रेंज लगभग असीमित है. वहीं, यूएसएस अब्राहम लिंकन में दो A4W रिएक्टर हैं, जो लगभग 2,60,000 शाफ्ट हॉर्सपावर (shp) पैदा करते हैं.

फोर्ड का लॉन्चिंग सिस्टम कितना खास?

फोर्ड की सबसे बड़ी खासियत उसका EMALS (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट सिस्टम) है. यह भारी F-35C लड़ाकू विमानों (लगभग 31 टन) को अधिक सटीकता से लॉन्च कर सकता है. इसके मुकाबले, अब्राहम लिंकन में पारंपरिक स्टीम कैटापल्ट है, जो लगभग 30 टन तक की सीमा में काम करता है.

EMALS की मदद से फोर्ड हर रोज़ लगभग 160 सॉर्टीज (उड़ान मिशन) संचालित कर सकता है, जो करीब 33 फीसद ज्यादा है. जरूरत पड़ने पर यह क्षमता 270 सॉर्टीज प्रतिदिन तक बढ़ाई जा सकती है.

एयरक्राफ्ट कैपेसिटी कितनी है?

यूएसएस अब्राहम लिंकन और यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड दोनों 75 से 90 विमानों का संचालन कर सकते हैं. इनमें F/A-18, F-35C, EA-18G, E-2D और MH-60 हेलीकॉप्टर शामिल हैं. फोर्ड में डुअल-बैंड रडार और लचीले हैंगर स्पेस की सुविधा है, जिससे ड्रोन और मानव रहित विमानों (UAV) का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है.

USS Gerald R. Ford Infographic body.ssf2026-body { margin: 0; font-family: Arial, sans-serif; background: linear-gradient(to bottom, #e6f4ff, #cce7ff); color: #003366; } .ssf2026-container { max-width: 1200px; margin: auto; padding: 20px; } .ssf2026-title { text-align: center; font-size: 32px; font-weight: bold; margin-bottom: 30px; } .ssf2026-grid { display: grid; grid-template-columns: 1fr 1fr; gap: 20px; } .ssf2026-card { background: #ffffff; border-radius: 12px; padding: 20px; box-shadow: 0 4px 12px rgba(0, 102, 204, 0.15); transition: transform 0.3s ease; } .ssf2026-card:hover { transform: translateY(-5px); } .ssf2026-card h2 { font-size: 22px; margin-bottom: 15px; color: #0059b3; } .ssf2026-list { list-style: none; padding: 0; } .ssf2026-list li { margin-bottom: 8px; padding-left: 15px; position: relative; } .ssf2026-list li::before { content: "⚓"; position: absolute; left: 0; } .ssf2026-highlight { background: #b3daff; padding: 15px; border-radius: 8px; margin-top: 20px; text-align: center; font-weight: bold; font-size: 18px; } @media (max-width: 768px) { .ssf2026-grid { grid-template-columns: 1fr; } }
⚓ USS Gerald R. Ford vs USS Abraham Lincoln

USS Gerald R. Ford (CVN-78)

  • विस्थापन: ~1,00,000 लॉन्ग टन
  • रिएक्टर: 2 × A1B
  • स्पीड: 30+ नॉट्स
  • EMALS लॉन्च सिस्टम
  • 160–270 सॉर्टीज प्रतिदिन
  • क्रू: ~4,539
  • डुअल-बैंड रडार

USS Abraham Lincoln (CVN-72)

  • विस्थापन: ~97,000 टन
  • रिएक्टर: 2 × A4W
  • स्पीड: 30+ नॉट्स
  • स्टीम कैटापल्ट
  • एयरक्राफ्ट: 75–90
  • क्रू: ~5,000
Ford क्लास 33% ज्यादा सॉर्टीज और ज्यादा ऑटोमेशन के साथ भविष्य का युद्धपोत माना जाता है।

रडार और सेंसर कितना खास?

रडार और सेंसर तकनीक के मामले में फोर्ड का डुअल-बैंड रडार 200 से ज्यादा समुद्री मील की दूरी पर खतरों का पता लगाने में सक्षम है. इसकी संवेदनशीलता अब्राहम लिंकन के SPY-1/SPY-6 सिस्टम की तुलना में लगभग 30 गुना ज्यादा बताई जाती है. इसके साथ फोर्ड का SSDS Mk2 सिस्टम हाइपरसोनिक और एंटी-एक्सेस/एरिया डिनायल (A2/AD) खतरों से बेहतर तरीके से निपट सकता है.

क्रू कितना है?

यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड में लगभग 4,539 क्रू मेंबर हैं, जो अब्राहम लिंकन की तुलना में लगभग 500 कम हैं. ऑटोमेशन की मदद से हथियार लिफ्ट, डैमेज कंट्रोल और प्रशासनिक कामकाज अधिक कुशलता से होते हैं.

Similar News