अमेरिका ने पहली बार दिखाई PrSM मिसाइल की ताकत, कितना खतरनाक है ये हथियार?

Precision Strike Missile PrSM | US defense technology update | CENTCOM footage analysis

अमेरिकी सैन्य कमान की ओर से जारी फुटेज के बाद दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों के बीच नई बहस शुरू हो गई है. वीडियो में दिखे लॉन्च को कई विश्लेषक अमेरिका की अगली पीढ़ी की प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल (PrSM) से जोड़कर देख रहे हैं. यह मिसाइल लंबी दूरी से बेहद सटीक हमला करने की क्षमता के कारण आधुनिक युद्ध रणनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वास्तव में इस तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, तो यह सिर्फ एक सैन्य परीक्षण नहीं बल्कि वैश्विक रक्षा संतुलन में बदलाव का संकेत भी हो सकता है.


Similar News