2026 में कैसी रहेगी सोना-चांदी की चाल? फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजर सुनील दीक्षित से समझ लीजिए

Unfiltered Adda | Finance Astrologer | Suni Dixit | Gold, Silver & Stock Market Prediction 2026
Edited By :  प्रवीण सिंह
Updated On :

फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजी एक्सपर्ट सुनील दीक्षित ने 2026 में सोना, चांदी और शेयर बाजार को लेकर संभावित रुझानों पर चर्चा की. उन्होंने ग्रहों की चाल, वैश्विक तनाव और निवेशकों की मनोवृत्ति के बाजार पर पड़ने वाले प्रभाव को समझाया. स्‍टेट मिरर हिंदी के विशेष कार्यक्रम ‘अनफिल्टर्ड अड्डा’ में फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ सुनील दीक्षित ने वर्ष 2026 में सोना, चांदी और शेयर बाजार के संभावित रुझानों पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने बताया कि वित्तीय ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल, विशेषकर शनि और चंद्रमा जैसे ग्रह, बाजार की मनोवैज्ञानिक स्थिति और निवेशकों के फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं. चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि चांदी में आमतौर पर अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. वैश्विक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता या बाजार में गिरावट जैसे हालात अक्सर निवेशकों को सुरक्षित माने जाने वाले विकल्पों - जैसे सोना और चांदी - की ओर आकर्षित करते हैं.


Similar News