विजिनजाम के समुद्री किनारे से इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर तय करने वाले संजू सैमसन का करियर हमेशा संघर्ष और उम्मीदों से भरा रहा है. कभी “Justice for Sanju” का नारा गूंजता था, लेकिन T20 World Cup 2026 से पहले हालात बदलते दिख रहे हैं. खराब फॉर्म, तकनीकी खामियां और ईशान किशन व अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों की मजबूत दावेदारी ने संजू की राह मुश्किल कर दी है. सुनील गावस्कर और मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गज भी अब उनकी फुटवर्क और निरंतरता पर सवाल उठा रहे हैं. हालिया स्कोर (10, 6 और 0) ने चयन को लेकर बहस और तेज कर दी है. सवाल यही है- क्या संजू सैमसन सिर्फ IPL स्टार हैं या फिर भारत के लिए अब भी एक एक्स-फैक्टर?