दिवाली और धनतेरस से पहले नोएडा के सराफा बाजार में इस बार कारोबार की रफ्तार कुछ धीमी नजर आ रही है. सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव ने ग्राहकों के साथ व्यापारियों की चिंता भी बढ़ा दी है. सराफा कारोबारियों को अब धनतेरस और आने वाले वेडिंग सीजन से उम्मीदें हैं. वहीं, बाजार में चांदी के सिक्कों, सोने की गिन्नी और हल्की डिजाइन वाली ज्वेलरी की मांग बनी हुई है. नोएडा के सेक्टर-18 में कारोबारियों ने बताया कि ग्राहक सोना-चांदी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें और निवेश के लिए मौजूदा समय कैसा है.