लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संग्राम, जीसी मल्होत्रा बोले - विपक्ष के पास नहीं है नंबर

No Confidence Motion Against Lok Sabha Speaker Om Birla | BJP Vs Congress | Interview | GC Malhotra

बजट सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा ने संसद की राजनीति को गरमा दिया है. इस मुद्दे पर संवैधानिक मामलों के जानकार और पूर्व लोकसभा महासचिव जीसी मल्होत्रा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि इससे पहले भी स्पीकर के खिलाफ ऐसे प्रस्ताव लाए गए हैं, लेकिन वे कभी सफल नहीं हो पाए. स्‍टेट मिरर हिंदी से बात करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 1954 और 1966 में भी लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन दोनों ही बार वह सदन में गिर गया. मल्होत्रा का कहना है कि मौजूदा राजनीतिक गणित को देखते हुए 2026 में भी यह प्रस्ताव पारित होना संभव नहीं दिखता, क्योंकि विपक्ष के पास आवश्यक संख्या बल मौजूद नहीं है.


Similar News