जोगीघोपा में चल रहा अवैध कोयला व्यापार, ट्रकों से की जा रही 7 हजार की वसूली; CM सरमा के ‘सिंडिकेट मुक्त असम’ के दावे पर उठे सवाल

Assam coal scam | Jogighopa coal Syndicate | illegal business | Assam political | coal mafia exposed
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 11 Feb 2026 4:33 PM IST

असम के जोगीघोपा में कोयला सिंडिकेट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. आरोप हैं कि बीपीएफ नेता जांगिला हाजोवारी के संरक्षण में अवैध कोयला व्यापार संचालित हो रहा है. ट्रकों से प्रति वाहन 7,000 रुपये वसूले जाने और नियमों की अनदेखी के दावे किए गए हैं. साथ ही कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की कथित मिलीभगत की भी चर्चा है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के ‘सिंडिकेट मुक्त असम’ के दावों के बीच यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि, आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.


Similar News