जब तेल अवीव के ‘तंदूरी’ से शुरू हुई मोहब्बत : नेतन्याहू-सारा की लव स्टोरी में भारत का तड़का

How an Indian Restaurant in Tel Aviv Became Part of Benjamin Netanyahu’s Love Story with Sara
Edited By :  प्रवीण सिंह
Updated On :

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने हाल ही में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसा निजी किस्सा साझा किया, जिसने राजनीति के बीच अचानक रोमांस की खुशबू भर दी. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सारा नेतन्‍याहू के साथ उनकी पहली या दूसरी मुलाकात तेल अवीव के एक भारतीय रेस्तरां में हुई थी - और वही मुलाकात उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गई. यह खुलासा तब हुआ जब वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता के बाद मीडिया से मुखातिब थे. मुस्कुराते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वह भारत के व्यक्तिगत रूप से आभारी हैं, क्योंकि उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत भारतीय खाने के साथ हुई थी.


Similar News