350 साल गुरता गद्दी के: खारघर में भव्य सिख समागम, गुरु गोबिंद सिंह जी और गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि

350 Years of Gurgaddi | Guru Gobind Singh Ji Tribute | Grand Sikh Samagam | Kharghar Navi Mumbai
Edited By :  प्रवीण सिंह
Updated On :

नवी मुंबई के खारघर में 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन हो रहा है. यह भव्य समागम गुरु गोबिंद सिंह के 350 वर्ष गुरता गद्दी पर्व और गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी गुरपुरब को समर्पित है. देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के इस पावन अवसर पर शामिल होने की उम्मीद है. गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख पंथ को नई दिशा दी और खालसा पंथ की स्थापना कर समाज में साहस, सेवा और समानता का संदेश दिया. वहीं गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका शहीदी दिवस सिख इतिहास में अद्वितीय साहस और आस्था का प्रतीक माना जाता है.


Similar News