खुद को देश की सबसे सक्षम जांच एजेंसी बताने वाली Central Bureau of Investigation एक बार फिर कठघरे में है। दिल्ली की Rouse Avenue Court ने एमपी-एमएलए मामलों की विशेष अदालत में ट्रायल शुरू होने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और पूर्व डिप्टी सीएम Manish Sisodia को बरी कर दिया। साथ ही मामले में नामजद अन्य 20–21 आरोपियों को भी राहत मिली। इन्हीं बेहद उलझे हुए मगर अहम सवालों के जवाब के लिए स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान ने नई दिल्ली में मौजूद सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ वकील डॉ. ए पी सिंह से बात की, तब पता चला कि यहां हमाम में सब नंगे हैं. इसलिए न किसी के फंसने पर मातम मनाना उचित है और न किसी के सीबीआई के शिकंजे से हाल-फिलहाल बाहर आने पर लड्डू बांटने का वक्त है. क्योंकि अभी रास्ते सबके लिए और भी बाकी बहुत बचे हैं.