क्या आम लोगों के लिए भी संपन्न बनना संभव है? मशहूर अर्थशास्त्री डॉ. शरद कोहली का कहना है कि अगर निवेश सही रणनीति से किया जाए, तो भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाया जा सकता है. स्टेट मिरर हिंदी से बातचीत में डॉ. कोहली बताते हैं कि कम कीमत पर सोना कैसे खरीदा जा सकता है और बचत को सही दिशा में लगाकर धन को कैसे बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने यह भी समझाया कि आज के दौर में सोना अब भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प क्यों माना जाता है. वीडियो में यह भी बताया गया है कि नौकरीपेशा और मध्यम वर्गीय लोग सही वित्तीय योजना बनाकर कैसे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं. निवेश, बचत और भविष्य की प्लानिंग से जुड़े कई अहम पहलुओं पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की है.