असम का लोकप्रिय न्यूज प्लेटफॉर्म असम लाइव 24 अपने सातवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. इस मौके पर गुवाहाटी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पद्मश्री सम्मानित कलाकार सुलेखा बसुमतारी और प्रसिद्ध गायिका दिपलीना डेका ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम में समाज, कला, पर्यावरण और सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया. सीएमडी नृपेन दास द्वारा पद्मश्री सुलेखा बसुमतारी को सम्मानित करना समारोह का विशेष आकर्षण रहा. यह आयोजन असम की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक चेतना को मजबूत करने वाला साबित हुआ.