शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को जमानत मिलने के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस बीच भाजपा नेता मनोज तिवारी ने ‘स्टेट मिरर’ से खास बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने जमानत और जांच प्रक्रिया को लेकर कई तीखे सवाल उठाए और कहा कि सच्चाई सामने आकर रहेगी.