Delhi Excise Policy Case: कोर्ट के फैसले के बाद AAP की अगली रणनीति क्या? संजीव झा बोले - माफी मांगें पीएम

AAP leader Sanjeev said the PM should Apologize to the Nation | Excise Policy | Kejriwal | Sisodia

दिल्ली की कथित एक्साइज पॉलिसी केस में अदालत के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है. AAP नेता संजीव झा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. यह बयान उस फैसले के बाद आया है जिसमें अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से जुड़े मामले पर अदालत का फैसला आया. संजीव झा ने कहा कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की. यदि आरोप साबित नहीं हुए हैं, तो प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए.यह लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास था.


Similar News