ईरान और इजराइल में एक बार फिर जंग छिड़ गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि पहले से ही महंगा चल रहा सोना कीमतों में तेजी के नए रिकॉर्ड बना सकता है. जाने-माने अर्थशास्त्री शरद कोहली ने बताया कि जब दुनिया में जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित विकल्प (Safe Haven) की तलाश करते हैं - और ऐसे समय में गोल्ड सबसे पसंदीदा निवेश बन जाता है. डॉ. कोहली के अनुसार युद्ध या तनाव की स्थिति में शेयर बाजार अस्थिर होता है इसलिए निवेशक जोखिम वाले एसेट से पैसा निकालकर सोने में लगाते हैं. डॉलर और क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव भी गोल्ड को प्रभावित करता है और इस जंग से क्रूड की कीमतों पर असर पड़ना तय है.