अविमुक्तेश्वरानंद के मठ में महीनों तक रहने वाली लेखिका भूमिका द्विवेदी कौन? स्विमिंग पूल से लेकर कालीन तक, आरोपों में क्या-क्या?

लेखिका भूमिका द्विवेदी ने अविमुक्तेश्वरानंद के मठ को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं, जिससे विवाद गहरा गया है. स्विमिंग पूल से लेकर सीक्रेट एरिया तक, जानिए 7 बड़े आरोप और उनकी सच्चाई.

Curated By :  धीरेंद्र कुमार मिश्रा
Updated On : 25 Feb 2026 7:19 PM IST

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आजकल सुर्खियों में हैं. जिस संत को अपने नेक काम की वजह से चर्चाओं में रहना चाहिए था, वो आज यौन शोषण और न जानें क्या क्या आरोपों की वजह से लाइमलाइट में हैं. अब तो उनके ऊपर, उन्हीं के मठ में रहकर किताब लिखने वाली लेखिका भूमिका द्विवेदी ने भी कई गंभीर आरोप लगा दिए हैं. उन्होंने उनके मठ में स्विमिंग पूल के साथ लक्जरी सुविधा होने की बात कही. सात प्वाइंट में जानिए लेखिका की बातों में कितना है दम?

1. कौन हैं भूमिका द्विवेदी?

भूमिका द्विवेदी एक लेखिका हैं, जो इन दिनों स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े विवाद के कारण चर्चा में आ गई हैं. उनका दावा है कि वे वाराणसी स्थित शंकराचार्य के मठ (श्री विद्यापीठ) में कुछ समय तक रह चुकी हैं. उसी अनुभव के आधार पर उन्होंने एक किताब लिखी है. हालांकि , किताब के बारे में डिटेल पब्लिक डोमेन में अभी तक नहीं आई है.

2. मठ में रहने का क्या है दावा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूमिका द्विवेदी की मानें ने तो वे साल 2022 में करीब 2 महीने तक वाराणसी के मठ में रहीं. इसी दौरान उन्होंने वहां के माहौल, व्यवस्था और गतिविधियों को करीब से देखा, जिसे बाद में उन्होंने अपनी किताब में शामिल किया. भूमिका द्विवेदी का मठ में रहने की बात को स्वयं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी पुष्टि कर चुके हैं.

भूमिका द्विवेदी और आशुतोष ब्रह्मचारी के आरोपों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आज तक से बातचीत में कह चुके हैं, 'भूमिका द्विवेदी का पूरा परिवार हमसे जुड़ा है, उनके मन में द्वेष है. आशुतोष अभी-अभी आए हैं, हम पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.'

3. किताब में क्या है?

भूमिका द्विवेदी की किताब और बयानों में मठ को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं. जैसे आश्रम के अंदर अलग-अलग हिस्सों और गतिविधियों का जिक्र. “सीक्रेट गेट”, स्विमिंग पूल, कालीन, एलईडी टीवी और खास एरिया जैसी बातों का उल्लेख शामिल है. वहां होने वाली कुछ गतिविधियों पर सवाल. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामला विवादों के बीच है.

4. विवाद से क्या है कनेक्शन?

यह पूरा मामला उस समय ज्यादा चर्चा में आया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण से जुड़े आरोपों में केस दर्ज होने की खबर सामने आई. इसके बाद भूमिका द्विवेदी के दावे और उनकी किताब फिर से चर्चा में आ गए, क्योंकि उनके बयान इस विवाद से जुड़ते नजर आ रहे हैं.

5. क्यों चर्चा में आईं भूमिका द्विवेदी?

भूमिका द्विवेदी के सुर्खियों में आने की मुख्य वजहे श्री विद्यापीठ मठ में रहने की वजह से आई हैं. दो महीने से ज्यादा समय तक वहां रहने के अपने निजी अनुभव के आधार पर उन्होंने कई गंभीर आरोप अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ लगाए हैं.

6. भूमिका के आरोपों की टाइमिंग?

भूमिका द्विवेदी की कथित दावों वालों किताब लिखने की टाइमिंग, मीडिया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल बयान के आधार पर यह कहा जा सकता है​ कि उनके दावे एक पक्ष (allegations) हो सकता है. इनकी आधिकारिक पुष्टि या कोर्ट द्वारा सत्यापन अभी नहीं हुआ है फिलहाल, इस मामले में जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है.

7. भूमिका के दावों के कितना दम?

भूमिका द्विवेदी एक ऐसी लेखिका के रूप में सामने आई हैं, जिनके दावों ने धार्मिक और सामाजिक हलकों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. उनकी किताब और बयान एक बड़े केस के बीच चर्चा में हैं, लेकिन सच्चाई का अंतिम फैसला जांच और अदालत के निष्कर्ष के बाद ही साफ होगा.

Similar News