गुर्जर से शादी कर लो, नहीं होगा हलाला-तीन तलाक, स्वामी राम विशाल ने सांसद इकरा हसन को लेकर दिया बयान, सोशल पर मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आयोजित एक धार्मिक सभा के दौरान दिए गए बयान ने अचानक राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा कर दी. गौरी शंकर गौशाला से जुड़े एक संत का भाषण अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.;

( Image Source:  instagram-@iqra_hasan_spk and x-@@Nydhyadav )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 4 Feb 2026 6:17 PM IST

शामली में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक बयान ने सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी है. गौशाला से जुड़े एक संत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कैराना की सांसद इकरा हसन का नाम लेते हुए उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया है. 

दरअसल उन्होंने इकरा हसन को कहा है कि 'अगर वह गुर्जर से शादी कर लेंगी, तो तीन तलाक और हलाला से बच जाएंगी.' वायरल क्लिप में कही गई बातों को कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया है.

गुर्जर से शादी कर नहीं होगा हलाला 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो हिंदू सम्मेलन का है, जहां मंच पर गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास भाषा देते हुए नजर आ रहे हैं.  इस दौरान वह इकरा हसन को कहते हैं कि 'जब इकरा हसन गुर्जर समुदाय के बीच वोट मांगने आई थीं, तो उन्होंने कहा था कि मैं आपकी बेटी हूं. मैं भी गुर्जरी हूं. मैं भी आपकी जाति की हूं, मुझे वोट दीजिए. तो क्या केवल ये वोटों का रिश्ता है. अगर वाकई में आप भाईचारा निभाना चाहती हैं तो मैं इकरा हसन से कहना चाहता हूं कि आएं और किसी गुर्जर नौजवान से शादी कर लें. इससे इकरा हसन को फायदा होगा. वह तीन तलाक और हलाला से भी बच जाएंगी.'

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी टिप्पणियां

यह पहली बार नहीं है, जब सांसद इकरा को लेकर ऐसी टिप्पणियां की गई हों. दरअसल कुछ महीने पहले करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने इकरा हसन को कहा था कि वह उनसे निकाह करना चाहते हैं, तो वह भी कबूल करें. इकरा उनके घर में नमाज पढ़ सकती हैं.' 

सोशल मीडिया पर बहस 

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने इस तरह की टिप्पणियों को गलत बताया है, वहीं कुछ लोगों ने सांप्रदायिक विवाद फैलाना करार दिया. फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Similar News