मेरा बेटा शराब नहीं पीता था, Amity University के छात्र Harshit Bhatt की मौत पर मां ने क्या-क्या सवाल उठाए?

नोएडा के सेक्टर-94 में गड्ढे में डूबने से गाजियाबाद के हर्षित भट्ट की मौत हो गई. अब उनकी मां दीपमाला ने हत्या की आशंका जताते हुए दोस्तों, पुलिस और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं.

हर्षित भट्ट की मां ने पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल

By :  मोहम्मद रज़ा
Updated On : 11 April 2026 7:10 PM IST

Harshit Bhatt Noida Sector 94 death Case, Ghaziabad News : गाजियाबाद के रहने वाले Amity University के छात्र हर्षित भट्ट की नोएडा के सेक्टर-94 में गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. अब इस मामले में हर्षित की मां दीपमाला ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है. नोएडा प्रशासन ने क्यों इलाके में कोई बैरिकेड या साइन बोर्ड नहीं लगाया कि वहां पर आना-जाना मना है. मां ने कहा- मेरा बेटा शराब नहीं पीता है और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है. उसके शरीर पर कई सारे चोट के निशान भी हैं मुझे लगता है कि कहीं उसको मारा तो नहीं गया हे.

हर्षित की मां ने सवाल उठाया कि उसके तीनों दोस्त उसे लेकर वहां क्यों गए. मैं उन्हें नहीं जानती. अगर वे वहां गए थे तो उन लोगों ने बताया क्यों नहीं. अगर मेरा बेटा हर्षित गंदे पानी में नहाने के लिए गया था तो उनको मुझे फोन करना चाहिए था, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. पुलिस ने भी मुझे फोन नहीं किया और न ही उसके कॉलेज से कोई नंबर लिया गया.


हर्षित की मां दीपमाला ने क्या-क्या कहा?

  • सोसाइटी की रहने वाली हमारी पड़ोसन ने हर्षित को फोन किया तो पता लगा कि किसी और ने फोन उठाया है. उसी ने बताया कि हर्षित का एक्सीडेंट हो गया है. तब उन्होंने मुझे इस बारे में बताया. देर रात तक भी पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी. मेरे कहने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा उन तीनों लड़कों के खिलाफ दर्ज किया है,लेकिन मुझे पता है कि पुलिस उन सभी लड़कों को बचा लेगी."
  •  अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो हम आगे कार्रवाई भी करेंगे, क्योंकि दो लोग पहले से ही प्राधिकरण और प्रशासन की लापरवाही की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. मैं चाहती हूं कि अब कोई और मौत उन गड्ढों में ना हो. इसलिए प्रशासन ऐसी जगह को चिन्हित कर उनको बंद करने का काम करें.
  • कॉलेज की तरफ से अभी तक कोई भी हमसे मिलने तक नहीं आया. मेरा बच्चा पढ़ाई में अच्छा था. उसके बावजूद भी कॉलेज का एक भी आदमी ने न हमें फोन किया और न हमसे मिलने आया. बस मेरी आखिरी बार उसे सुबह बात हुई थी. शाम को उसने एक मैसेज किया कि मम्मी मैं आने में लेट हो जाऊंगा बस...



Similar News