राजस्थान की मॉडल Harshil Kalia कौन, कैसे हुई सड़क हादसे में मौत?

राजस्थान की मॉडल Harshil Kalia की सड़क हादसे में मौत ने सभी को झकझोर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा अचानक हुआ, जिसमें गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. Harshil Kalia सोशल मीडिया और मॉडलिंग इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बना रही थीं.

( Image Source:  @imKpProductions-X )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 25 March 2026 1:39 AM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया. एक पूर्व मॉडल और वर्तमान में स्टेज एंकर के रूप में काम करने वाली युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जब उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसने घटना की भयावहता को और उजागर कर दिया है.

रात करीब 11:30 बजे हुआ यह हादसा शहर के शिप्रापथ रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास हुआ, जहां एक मोड़ पर कार ने नियंत्रण खो दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

हर्षिल कालिया कौन थी?

हादसे में जान गंवाने वाली युवती की पहचान हर्षिल कालिया (30) के रूप में हुई है, जो जयपुर के मानसरोवर स्थित SFS कॉलोनी की रहने वाली थीं. वह पहले मॉडलिंग कर चुकी थीं और वर्तमान में स्टेज एंकरिंग का काम करती थीं.

हर्षिल कालिया की कैसे हुई मौत?

पुलिस के मुताबिक, हर्षिल कालिया देर रात अपनी सहेली के घर से लौट रही थीं. जैसे ही उनकी कार शिप्रापथ रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास एक मोड़ पर पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई. कार तेज रफ्तार में डिवाइडर पर चढ़ी और पलट गई, जिससे हादसा बेहद गंभीर हो गया.

मौके पर क्या स्थिति थी?

हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पलटने के दौरान युवती का सिर और शरीर का आधा हिस्सा खिड़की से बाहर निकल आया था, जिससे उन्हें बेहद गंभीर चोटें आईं.

पुलिस और लोगों ने कैसे किया रेस्क्यू?

राहगीरों की सूचना पर शिप्रापथ और एक्सीडेंट साउथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा किया गया और गंभीर रूप से घायल हर्षिल को तुरंत जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया गया.

मौत की वजह क्या बनी?

डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में हर्षिल के सिर में गहरी चोट आई थी. इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई और आखिरकार उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सिर में लगी गंभीर चोट ही उनकी मौत का मुख्य कारण बनी.

क्या कहती है पुलिस जांच?

एक्सीडेंट थाना (साउथ) के हेड कॉन्स्टेबल कैलाश के अनुसार, “रात करीब 11:30 बजे युवती घर लौट रही थी. शिप्रापथ रोड पर मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई.” फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Similar News