पंजाब में AAP सरकार का सातवां कैबिनेट विस्तार, संजीव अरोड़ा 3 जून को लेंगे मंत्री पद की शपथ; राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने से पहले सातवां कैबिनेट विस्तार करने का फैसला लिया है. लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से विधायक बने संजीव अरोड़ा को इस गुरुवार मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. उनके मंत्री बनने से पहले वे राज्यसभा से इस्तीफा देंगे. यह विस्तार AAP की बढ़ती राजनीतिक मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन कायम करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.;

( Image Source:  X )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 2 July 2025 9:11 PM IST

आम आदमी पार्टी (AAP) ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीतने के बाद अपने कैबिनेट में सातवीं बार विस्तार करने का फैसला किया है. संजय अरोड़ा, जो हाल ही में विधायक बने हैं, उन्हें गुरुवार को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है. यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट को और मजबूत बनाएगा.  अरोड़ा की जीत AAP के लिए मजबूती का सबूत बन चुकी है.  पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनकी जीत के बाद यह घोषणा की थी कि उन्हें कैबिनेट में जरूर शामिल किया जाएगा.

2022 में भारी बहुमत से जीत के बाद भगवंत मान सरकार ने अब तक 6 बार कैबिनेट विस्तार किया है. अरोड़ा की नियुक्ति सरकार की रणनीतिक मजबूती और लुधियाना जैसे शहरी क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है. 18 मंत्रियों वाले कैबिनेट में दो सीटें खाली थीं, जिन्हें अब भरने की तैयारी है. 

राज्यसभा से इस्तीफा देंगे अरोड़ा

इस विस्तार के साथ अरोड़ा राजसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, ताकि किसी और को उस पद पर भेजा जा सके. अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि केजरीवाल को राज्यसभा भेजा जा सकता है. AAP की योजना है कि मान कैबिनेट में चुनिंदा मंत्री हटाकर नए चेहरे लाए जाएं, खासकर मालवा क्षेत्र से, जिसमें एक महिला MLA के शामिल होने की अटकलें भी हैं.

संजीव अरोड़ा कौन हैं?

  • राज्यसभा सांसद: संजीव अरोड़ा को आम आदमी पार्टी ने 2022 में पंजाब से राज्यसभा भेजा था.
  • उद्योगपति: वे एक सफल उद्यमी हैं और लुधियाना के प्रमुख बिजनेसमैन माने जाते हैं.
  • सामाजिक कार्य: अरोड़ा अपने पिता की याद में चलाई जा रही संस्था 'कृष्णा प्रणेता फाउंडेशन' के ज़रिए कैंसर मरीजों की मदद करते रहे हैं.
  • राजनीतिक छवि: साफ-सुथरी और जनसेवा से जुड़ी छवि वाले नेता के तौर पर उनकी पहचान है।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव की पृष्ठभूमि 

लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव विधायक गुरप्रीत गोगी के इस्तीफे के बाद हुआ था. संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत दर्ज की, जिससे पार्टी का वोट शेयर 39% तक पहुंच गया, जो 2022 की तुलना में लगभग 4.5% ज्यादा है.

AAP की रणनीति:

राज्यसभा छोड़कर MLA बने अरोड़ा को मंत्री बनाकर पार्टी लोकल चेहरे को अहमियत देने का संदेश दे रही है.  भविष्य में एक महिला विधायक को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है, ताकि क्षेत्रीय और जेंडर संतुलन बना रहे.

Similar News