प्राइवेट पार्ट के पास बना टैटू, लिखा- नशे में हूं दूर रहो; बेहोशी की हालत में मिली महिला कौन?
इंदौर में परदेशीपुरा चौराहे के पास स्थित सुगना देवी मैदान में महिला बेसुध हालत में पड़ी हुई थी. महिला के शरीर पर एक टैटू बना है जिस पर लिखा है “नशे में हूं, दूर रहो”;
Indore Injured woman
(Image Source: AI: Sora )मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया एक मामला लोगों को हैरानी में डालने वाला है. परदेशीपुरा क्षेत्र के सुगना देवी मैदान में एक महिला गंभीर रूप से घायल हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला के शरीर पर चोटों के कई निशान थे और उसके कपड़े फटे थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्होंने इस मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है. महिला के प्राइवेट पार्ट के पास बना एक टैटू पुलिस जांच का अहम बिंदु बन गया है, जिस पर लिखा है “नशे में हूं, दूर रहो.”
क्या महिला का हुआ रेप?
पुलिस के मुताबिक, परदेशीपुरा चौराहे के पास स्थित सुगना देवी मैदान में महिला बेसुध हालत में पड़ी हुई थी. शरीर पर चोटों के निशान और आसपास का माहौल यह संकेत दे रहा है कि महिला के साथ कुछ गलत हुआ हो सकता है. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.
क्यों हो रही टैटू की जांच?
महिला के शरीर पर बना टैटू, जिस पर “नशे में हूं, दूर रहो” लिखा हुआ है, इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू माना जा रहा है. पुलिस इस टैटू के पीछे की मंशा और इसके संभावित संदेश की भी जांच कर रही है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुगना देवी मैदान और उसके आसपास का इलाका लंबे समय से नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है, जिसको लेकर कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं.
कौन है ये महिला?
पुलिस के मुताबिक महिला 3 बच्चों की मां है, लेकिन उनके परिवार से कोई भी सामने नहीं आया है. इसके अलावा महिला का नाम पहले भी कुछ आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है. उसके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है. महिला कथित तौर पर नशा करने वाले कुछ लोगों के संपर्क में रहती थी.
DCP कुमार प्रतीक ने क्या कहा?
मामले को लेकर डीसीपी कुमार प्रतीक ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला पास के ही क्षेत्र की रहने वाली है. महिला के शरीर पर मौजूद चोटों के आधार पर मारपीट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. शुरुआती फुटेज में महिला को एक व्यक्ति के साथ मैदान की ओर जाते हुए देखा गया है. जिसकी पहचान की जा रही है.