इंजेक्शन, दुष्कर्म और ब्लैकमेल! इंदौर में डॉक्टर पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, गुस्साई भीड़ ने घर और क्लीनिक फूंका

इंदौर में एक डॉक्टर पर महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के क्लीनिक और घर में आग लगा दी.

Indore Doctor Rape Blackmail Case

(Image Source:  ANI )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 23 March 2026 1:16 PM IST

Indore Woman Rape Blackmail Case: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोपों से सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर पर एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने पहले महिला से संपर्क बढ़ाया और भरोसा जीतने के बाद उसे अपने फार्महाउस ले गया. वहां कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद उसकी अश्लील तस्वीरें खींची गईं. बाद में इन्हीं तस्वीरों के जरिए महिला को डराकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया.

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला को लगातार धमकाता था और तस्वीरें वायरल करने की बात कहकर दबाव बनाता था. पुलिस अब पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस तरह की और घटनाएं तो नहीं हुई हैं. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • मामला महू तहसील के बदगोंदा थाना क्षेत्र का है, जहां एक डॉक्टर पर मरीज को ब्लैकमेल करते हुए अपने फॉर्म हाउस में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है.
  • आरोपी डॉक्टर का नाम सईद गुजजार खान है. उसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
  • घटना के सामने आने के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उन्होंने आरोपी के घर और क्लीनिंग में तोड़फोड़ करते हुए उसमें आग लगा दी.
  • पीड़िता के मुताबिक, वह गुर्जरखेड़ा के होली चौक स्थित आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक पर इलाज कराने गई थी. इसी दौरान डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और फिर दुष्कर्म किया.
  • पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए, जिसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर रहा है. उसने धमकी दी है कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा.
  • पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने रविवार को बेलामोर फॉर्महाउस में बुलाकर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया. किसी तरह वह घटनास्थल से निकली.
  • पीड़िता को रास्ते में कुछ हिंदुवादी संगठनों के लोग मिल गए, जिसे उसने पूरी घटना के बारे में बताया. इससे आक्रोशिक कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे बदगोंदा थाने ले गए.
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. 

Similar News