JJD का हाथ थमने जा रही Monika! Tej Pratap Yadav की पार्टी को लेकर कैसी-कैसे अटकलें? जानें मिसेज इंडिया के बारे में सबकुछ
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) में एक ऐसा चेहरा शामिल हुआ है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. यह नाम है- Monika Money, मोनिका मनी, जिन्हें लोग ‘ब्यूटी क्वीन’ के नाम से बुला रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं मोनिका मनी और क्यों उनकी एंट्री से सियासत गरमा गई है.
बिहार की सियासत में इन दिनों हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अटकलें तेज होती हैं, तो कभी लालू परिवार से जुड़ी खबरें सुर्खियों में छा जाती हैं. लेकिन अब जो खबर सामने आई है, उसने राजनीति में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है.
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) में एक ऐसा चेहरा शामिल हुआ है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. यह नाम है- Monika Money, मोनिका मनी, जिन्हें लोग ‘ब्यूटी क्वीन’ के नाम से बुला रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं मोनिका मनी और क्यों उनकी एंट्री से सियासत गरमा गई है.
कौन हैं मोनिका Money?
मोनिका मनी मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं और वह ‘मिसेज बिहार’ का खिताब जीत चुकी हैं. साल 2017 में उन्होंने मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां वह सेकंड रनर-अप रहीं. इसके बाद उन्होंने सामाजिक कार्यों की राह पकड़ ली और शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर काम करने लगीं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी मोनिका एक आंत्रप्रेन्योर भी रह चुकी हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ पटना में रहती हैं.
तेज प्रताप यादव की पार्टी में कैसे हुई एंट्री?
Monike मनी ने सोमवार को तेज प्रताप यादव की मौजूदगी में जनशक्ति जनता दल की सदस्यता ग्रहण की. लेकिन उनकी एंट्री की कहानी मकर संक्रांति के मौके से शुरू होती है, जब तेज प्रताप ने पटना स्थित अपने आवास पर ‘दही-चूड़ा भोज’ का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में बिहार के कई बड़े नेता मौजूद थे और वहीं पहली बार मोनिका मनी भी नजर आईं. मंच पर तेज प्रताप के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुईं और तभी से उनके सियासत में आने की चर्चा शुरू हो गई थी.
क्या पहले से राजनीति में एक्टिव थीं Monika?
मीडिया से बातचीत में मोनिका मनी ने खुद कहा था कि 'उन्हें तेज प्रताप यादव ने जेजेडी से जुड़ने का ऑफर दिया है, वह इस पर विचार करेंगी.' उन्होंने यह भी साफ किया था कि वह पहले से एक्टिव राजनीति में नहीं हैं, हालांकि उनका जुड़ाव नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) से रहा है.
पार्टी ने Monika को क्यों दिया इतना महत्व?
जनशक्ति जनता दल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मोनिका मनी की एंट्री की जानकारी दी. पार्टी के मुताबिक, मोनिका 2017 से लगातार शिक्षा, रोजगार और महिला उत्थान के क्षेत्र में काम कर रही हैं. पार्टी का मानना है कि उनके जुड़ने से जेजेडी के सामाजिक अभियानों को नई ताकत मिलेगी.
तेज प्रताप की पार्टी का क्या है हाल?
बता दें कि तेज प्रताप यादव को पिछले साल आरजेडी और लालू परिवार से अलग किए जाने के बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल (JJD) बनाई थी. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी ने कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. खुद तेज प्रताप वैशाली की महुआ सीट से चुनाव हार गए थे.
अब आगे क्या प्लान है JJD का?
हार के बाद तेज प्रताप अब अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि आगामी बंगाल चुनाव में जेजेडी कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. इसके लिए तेज प्रताप लगातार स्थानीय नेताओं के साथ रणनीति बनाने में लगे हैं.