बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी कलाकार धनंजय शर्मा एक महिला डांसर को स्टेज से फेंकते नजर आ रहे हैं. यह घटना 11 मार्च को साहेबगंज थाना क्षेत्र के मौना गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया.