अक्सर की सरकार के खिलाफ बयानबाजी, अब NEET छात्रा की मौत मामले में गिरफ्तार होने वाले एक्स IPS अमिताभ दास कौन

NEET छात्रा की मौत मामले में पूर्व IPS अमिताभ दास की गिरफ्तारी ने बिहार में सनसनी फैला दी है. उन्होंने इस मामले में नीतीश कुमार के करीबी को मुख्य आरोपी बताया है.;

( Image Source:  x-@@SanjeevCrime )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 14 Feb 2026 1:05 PM IST

पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले में अब बिहार पुलिस ने पूर्व IPS अमिताभ दास को गिरफ्तार किया है. जहां पहले उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. फिरपुलिस ने उनके घर छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया. दरअसल पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने छात्रा के मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पुलिस प्रशासन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

आईपीएस का दावा है कि आरोपी सीएम आवास से जुड़े हैं और डीएनए टेस्ट कराना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये पूर्व अधिकारी और उनसे जुड़े विवाद. 

कौन हैं अमिताभ दास?

अमिताभ दास 1994 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी रहे. उनके पिता बिहार में ADM थे, जिनके कारण परिवार दरभंगा में बस गया. उन्होंने दरभंगा के लहरियासराय के एक जाने-माने स्कूल से पढ़ाई की और 1984 में दसवीं पास किया. उनकी छवि हमेशा बेबाक और सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाले अधिकारी की रही.

सर्विस के दौरान कौन- से थे विवाद?

अमिताभ दास का IPS करियर शुरू से ही विवादों से घिरा रहा. उन्होंने कई बार राजनेताओं और अपराधियों के गठजोड़ के दावे किए, जो मीडिया में सुर्खियां बने. एक बार उन्होंने एक केंद्रीय मंत्री पर नक्सलियों से संबंध होने का आरोप लगाकर पूरे देश में हंगामा मचा दिया. उनका अड़ियल रुख और बार-बार अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते 2018 में केंद्र की सिफारिश पर बिहार सरकार ने उन्हें रिटायरमेंट दे दी. इससे पहले भी वे कई तबादलों और जांचों का शिकार हो चुके थे.

वर्दी के बाद कैसा रहा राजनीतिक सफर?

रिटायर होने के बाद भी अमिताभ दास ने मैदान नहीं छोड़ा. उन्होंने 'क्रांतिकारी न्याय पार्टी' बनाई और खुद को सोशल एक्टिविस्ट के रूप में पेश किया. वह अक्सर फेसबुक और यूट्यूब पर वे बिहार सरकार, पुलिस की खामियों पर सीधे हमला बोलते हैं. NEET छात्रा मामले में उनकी पोस्ट्स ने फिर आग लगा दी. 

गिरफ्तारी पर क्यो बोले आईपीएस?

अमिताभ दास ने अपनी गिरफ्तारी पर कहा कि 'NEET छात्रा मौत के मामले में नीतीश कुमार का बेटा निशांत कुमार मुख्य आरोपी हैं. उनके पास सबूत हैं, जिसे लेकर वह दिल्ली रवाना होने वाले हैं और सीबीआई को पेश करेंगे. इसलिए उनकी अवैध गिरफ्तारी की जा रही है. इसके आगे उन्होंने बताया कि उन्हें बार-बार फोन आ रहा है कि निशांत कुमार को बचाना है.'

Similar News