BPSC APO Recruitment 2026: किस वर्ग के लोगों के लिए कितनी वैकेंसी? जानें क्या होनी चाहिए योग्यता

बिहार लोक सेवा आयोग ने APO के 300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार इस पद में जाना चाहते हैं वो 20 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

bpsc apo recruitment 2026

(Image Source:  Sora_ AI )
Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On :

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज़ की खबर सामने आई है. जो कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 300 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

यह भर्ती अभियान राज्य में अभियोजन तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जो उम्मीदवार कानून के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 300 पदों को भरा जाएगा. इस पद के लिए कितके लिए कितनी जगह खाली. आइए जानते हैं-

अनारक्षित वर्ग - 129 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)- 29 पद

अनुसूचित जाति (SC)- 42 पद

अनुसूचित जनजाति (ST)- 7 पद

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)- 64 पद

पिछड़ा वर्ग (BC)- 25 पद

पिछड़ा वर्ग महिला - 4 पद

यह आरक्षण राज्य सरकार के नियमानुसार लागू किया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है.

आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी.

फार्म भरने की कम से कम आयु 21 वर्ष तो वहीं अधिकदर आयु 37 साल होगी

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा-

प्रारंभिक परीक्षा

मुख्य परीक्षा

साक्षात्कार

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे-

पेपर-1: 100 अंकों के प्रश्न

पेपर-2: 150 अंकों के प्रश्न

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसके बाद अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.

Similar News