सम्राट चौधरी से लेकर नित्यानंद राय तक, बिहार में कौन हो सकता है BJP का पहला मुख्यमंत्री? इन 5 नामों की चर्चा

बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच 5 नेताओं के नाम CM रेस में चर्चा में हैं. नीतीश कुमार के बाद BJP का अगला चेहरा कौन? आइए उन पांच नामों पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कितने नंबर पर कौन हैं और नीतीश कुमार के बाद अब सीएम की कुर्सी पर कौन बैठने वाला?

बिहार की राजनीति इस वक्त अपने सबसे निर्णायक दौर से गुजर रही है. दो दशकों तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे की खबरों ने सियासी तापमान अचानक बढ़ा दिया है. 14 अप्रैल को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के बाद उनके पद छोड़ने की अटकलें तेज हैं और इसी के साथ राज्य में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर लगभग साफ नजर आने लगी है. ऐसे में अब हर किसी की नजर NDA के उस नए चेहरे पर टिकी है, जो बिहार की राजनीति की अगली दिशा तय करेगा.

सूत्रों की मानें तो इस्तीफे के तुरंत बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी. इस बार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और पहली बार मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोकने की स्थिति में है. करीब 20 साल बाद बिहार की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए जाने के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है. ऐसे में बिहार का अलगा चेहरा कौन- कौन होगा? आइए इस कड़ी में नजर डालते हैं कि भाजपा की ओर से सीएम का दावेदार कौन-कौन है?

1. सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं. कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी वर्तमान में डिप्टी CM हैं और पार्टी के मजबूत OBC चेहरे के रूप में देखे जाते हैं

2. नित्यानंद राय

Nityanand Rai भी एक बड़े दावेदार हैं. वे केंद्र में मंत्री हैं और बिहार BJP के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. संगठन और प्रशासन दोनों में उनका मजबूत अनुभव उन्हें रेस में बनाए हुए है.

3. दिलीप जायसवाल

Dilip Kumar Jaiswal का नाम भी चर्चा में है. वे तीन बार MLC रह चुके हैं और पार्टी संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.

4. श्रेयसी सिंह

खेल से राजनीति तक का शानदार सफर तय करने वाली युवा विधायक श्रेयसी सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से बिहार में खास पहचान बनाई है, फिलहाल वो अभी खेल मंत्री हैं जो जिनको लेकर चर्चा की जा रही है मुख्यमंत्री बन सकती हैं.

5. संजय जायसवाल

सीएम फेस को लेकर चर्चा में आए Sanjay Jaiswal भी चर्चा में बने हुए हैं. वर्ष 2009 से पश्चिम चंपारण के सांसद हैं और बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्हें एक सुलझे हुए लेकिन सख्त नेता के रूप में जाना जाता है, जो विपक्ष पर आक्रामक रुख अपनाने के लिए मशहूर हैं. वैश्य समुदाय से आने वाले जायसवाल पार्टी की जातीय समीकरण में भी अहम भूमिका निभाते हैं.

Similar News