UP के सांसद Imran Masood की वजह से Assam में कांग्रेस MP बोरदोलोई ने छोड़ दी पार्टी, क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. मसूद ने कहा कि यह हिंदू-मुस्लिम मुद्दा नहीं बल्कि व्यक्तिगत एजेंडा है. वहीं, बोरदोलोई ने पार्टी में अपमान और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ दी.

Imran Masood और Pradyut Bordoloi 

(Image Source:  ANI )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 18 March 2026 10:10 PM IST

Assam Elections 2026: कांग्रेस के भीतर असम की राजनीति को लेकर चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस सांसद Imran Masood ने मंगलवार को नगाांव से सांसद रहे Pradyut Bordoloi के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मामला हिंदू-मुस्लिम का नहीं है, बल्कि यह केवल व्यक्तिगत एजेंडा था . उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस संगठन का काम कर रही है. पार्टी की प्राथमिकता धर्म नहीं, बल्कि संगठन और चुनावी तैयारी है.

इमरान मसूद ने दावा किया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को सही रिपोर्ट सौंपी थी. कुछ नेताओं की नाराजगी का कारण उनका व्यक्तिगत एजेंडा है. उन्होंने कहा कि बोरदोलोई मुझसे नाराज नहीं हैं. बस उनका निजी एजेंडा विफल हो गया है. असम में सारा खेल पैसे का है.

बोरदोलोई ने क्या आरोप लगाए? 

यह बयान ऐसे समय आया है, जब बोरदोलोई ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर Bharatiya Janata Party (BJP) जॉइन कर ली. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पार्टी के अंदर लगातार अपमान और उपेक्षा झेलनी पड़ी. बोरदोलोई ने कहा कि एक विशेष असम सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) बैठक में मसूद द्वारा उनके आरोपों को 'फर्जी' बताए जाने से उन्हें ठेस पहुंची.

बोरदोलोई ने कहा कि उन्होंने एक उम्मीदवार पर कथित आपराधिक गठजोड़ के सबूत दिए थे, लेकिन शीर्ष नेतृत्व के सामने उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पार्टी छोड़ने का फैसला केवल टिकट विवाद नहीं था, बल्कि कई कारणों से उन्होंने यह कदम उठाया. कांग्रेस ने उनके इस्तीफे के बाद उनकी सीट पर उनके बेटे को Margherita से उम्मीदवार बनाया है.

असम में कब होंगे चुनाव?

असम में आगामी विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक चरण में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी. मुकाबला मौजूदा Bharatiya Janata Party (BJP) नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश करेगी, जबकि कांग्रेस वापसी का प्रयास करेगी.

Full View

Similar News