वो चीखती रही, 7 लोग बारी-बारी बॉयफ्रेंड के सामने रेप करते रहे; 5 पॉइंट्स में जानें असम गैंगरेप की खौफनाक कहानी

असम में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली थी. कछार जिले के सिलचर में 19 फरवरी को एक युवती के साथ चाकू की नोक पर 7 अलग-अलग लोगों ने रेप किया.

assam woman raped

(Image Source:  AI: Representative Image )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

असम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली थी. लेकिन उसको क्या पता था कि आगे क्या होने वाला है. एक झटके में कैसे सब तबाह होने वाला हैं. कछार जिले के सिलचर में 19 फरवरी को एक युवती के साथ चाकू की नोक पर 7 अलग-अलग लोगों ने रेप किया.

इतना ही नहीं आरोपियों ने रेप के बाद महिला से 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवाए. इस मामले की जानकारी पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को दी. इस खौफनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

5 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला

1. बॉयफ्रेंड के साथ युवती घूमने निकली थी. सिलचर कस्बे से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर दोनों कार में थे. तभी महिंद्रा थार में आए कुछ लोगों ने उनपर हमला किया.

2. पहले लड़के और लड़की से आरोपियों ने पता पूछा और फिर बॉयफ्रेंड के सामने 7 आरोपियों ने बारी-बारी युवती का रेप किया.

3. रेप करने के बाद आरोपियों में से एक ने पीड़िता से 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए. कई दिन बाद पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया लेकिन पुलिस ने चुप्पी साधे रखी. फिर एक पत्रकार ने इस मामले को उजागर किया लेकिन उस पर भी आरोपियों में से एक के परिजनों से हमला किया. शनल हाईवे रोड पुलिस थाना के पास ये घटना हुई. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसको बचा लिया.

4. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनमें से एक की पहचान नीलोत्पल दास के रूप में हुई है. नीलोत्पल दास सिलचर के तपोवन नगर का रहने वाला है.

5. पीड़िता ने फोटो के आधार पर आरोपी की पहचान की. पुलिस पूछताछ में आरोप ने रेप करने की घटना से इनकार किया. आरोपी का कहना है कि वो और उसके साथी ऐसे गाड़ी बैठे कपल को निशाना बनाकर उनसे पैसे ऐंठते थे.

Similar News