ये चीज क्या है, मैं नहीं जानता-रिपोर्टर पर क्यों भड़के असम CM सरमा? वीडियो वायरल
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक रिपोर्टर के सवाल पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वे कहते हैं- ये चीज क्या है, मैं नहीं जानता.
रिपोर्टर के सवाल पर भड़के असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
Assam CM Himanta Biswa Sarma Reporter Video Viral: आपने मुझसे अप्वाइंटमेंट लिया है? मैंने आपको बुलाया है? आप क्यों सवाल पूछते हैं? ये शब्द हैं एक सूबे के मुख्यमंत्री का... रिपोर्टर ने एक सवाल क्या पूछ लिया सीएम साहब का पारा हाई हो गया... और पारा ऐसा हाई हुआ कि सर्टिफिकेट की बात करने लग गए... और यहां तक कह गए-मैं आपसे बात नहीं करना चाहता. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
जिस मुख्यमंत्री की बात कर रहे हैं, वे असम के हिमंता बिस्वा सरमा हैं. पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और उसके नेताओं पर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल वे कर रहे हैं, जब उसके बारे में रिपोर्टर ने सवाल पूछा तो वे बौखला गए और अपनी खीझ रिपोर्टर पर ही उतारने लगे.
क्या बोले हिमंता बिस्वा सरमा?
वायरल वीडियो की शुरुआत होती है रिपोर्टर के सवाल से... रिपोर्टर पूछता है- क्या आपको लगता है कि कैंपेन के लास्ट फेज में आपकी लैंग्वेज, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की लैंगवेज अससंदीय होती जा रही है... इस पर सीएम सरमा ने कहा- मेरी लैंग्वेज लल्लनटॉप से हमेशा अच्छा रहता है.
रिपोर्टर और सीएम सरमा के बीच क्या-क्या बातचीत हुई?
रिपोर्टर- लल्लनटॉप को आपका सर्टिफिकेट नहीं चाहिए सर.
सीएम सरमा - मुझे भी आपसे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए.
रिपोर्टर- मैं आपसे सवाल पूछ रहा है. सवाल का जवाब दे दीजिए बस.
सीएम सरमा- क्यों आप सवाल पूछते हो?
रिपोर्टर- मैंने तो आपसे बस इतना पूछा कि क्या आपको लगता है कि आपकी भाषा असंसदीय होती जा रही है. आपने गाली दी.
सीएम सरमा- क्या आपने मुझसे अप्वाइंटमेंट लिया? मैंने आपको किसी प्रेस वार्ता में बुलाया नहीं हूं.
रिपोर्टर- यहां पर लोग खड़े हैं. क्या आपने सबको बुलाया है?
सीएम सरमा- तो क्यों अब मुझसे सवाल पूछ रहे हो? मुझे टीवी पर देखकर लगा कि आपकी लैंग्वेज बहुत खराब है.
रिपोर्टर- कोई बात नहीं सर. मुझे और लल्लनटॉप को आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.
सीएम सरमा- मैं आपसे बात नहीं करना चाहता. लल्लनटॉप क्या होता है, मैं वही नहीं जानता. यह चीज क्या है? मैं इंडिया टूडे देखा, रिपब्लिक देखा. यह क्या है. लल्लनटॉप का मीनिंग क्या है.. इसकी हिंदी क्या है.
रिपोर्टर- अगर आपने नहीं देखा तो मैं क्या कर सकता हूं सर.