Assam Election 2026 : 7 योजनाएं, करोड़ों वोट - क्या यही है BJP की हैट्रिक का ‘ब्लूप्रिंट’?
असम चुनाव 2026 में BJP की हैट्रिक का क्या है फॉर्मूला? जानिए 7 बड़ी योजनाएं कैसे बना रही हैं करोड़ों वोटर्स का मजबूत वोट बैंक और चुनावी गणित.
असम में हिमंता सरकार की विकास योजनाएं सिर्फ कल्याणकारी कदम नहीं, बल्कि सीधा चुनावी गणित तय करने वाला बड़ा फैक्टर बन चुकी हैं. असम में सरकार ने महिलाओं, बच्चों, अल्पसंख्यकों, जनजातीय समुदायों और गरीब वर्ग को टारगेट करते हुए कई खास योजनाएं शुरू की हैं. यह उसी तरह है, जैसे कि महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों की सियासी योजनाएं हैं. इन योजनाओं का असर सिर्फ सामाजिक-आर्थिक सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि ये सीधे लाखों वोटर्स को प्रभावित करती हैं.
एमपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार में इसका लाभ बीजेपी की सरकारों को मिला भी है. असम में भी महिला सशक्तिकरण से लेकर खाद्य सुरक्षा, शिक्षा और क्षेत्रीय विकास तक- हर स्कीम एक खास वोट बैंक को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि ये योजनाएं क्या हैं, कैसे काम करती हैं और आखिर इनसे असम की राजनीति में कितना बड़ा वोटर इम्पैक्ट बनता है.
1. क्या महिला योजनाएं BJP का सबसे मजबूत वोट बैंक बना रही हैं?
असम में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें महिला समृद्धि/उद्यमिता योजनाएं शामिल हैं. इनका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार, छोटे व्यवसाय और वित्तीय सहायता देना है. ग्रामीण महिलाओं को ₹10,000 से ₹50,000 तक की मदद दी जाती है. ताकि वे छोटे व्यापार शुरू कर सकें. इन योजनाओं का सबसे बड़ा प्रभाव “महिला वोट बैंक” पर पड़ता है. उदाहरण के तौर पर, असम की बड़ी DBT स्कीम्स (जैसे Orunodoi) के तहत करीब 40 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं. यह सीधे तौर पर महिला वोटर्स को प्रभावित करने वाली सबसे बड़ी कैटेगरी है.
2. शिशु और स्वास्थ्य योजनाएं टागेटेड परिवारों को प्रभावित करेगी हैं?
यह योजना बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और गंभीर बीमारियों के इलाज पर केंद्रित है. इसके तहत नवजात और छोटे बच्चों को मुफ्त इलाज, दवाइयां और विशेष चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैं. राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं जैसे फ्री डायग्नोस्टिक और फ्री ड्रग सर्विस भी इसमें जुड़ी हैं. इसका लक्ष्य गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों को कवर करना है, जिससे बाल मृत्यु दर कम हो. लाखों परिवार इस योजना से जुड़े हैं, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से परिवार आधारित वोटर समूह (parents voters) प्रभावित होते हैं.
3. क्या अल्पसंख्यक योजनाएं राजनीतिक समीकरण बदल सकती हैं?
असम में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए यह योजना चलाई जाती है. इसमें शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार और आवास सहायता शामिल होती है. सरकार का फोकस है कि पिछड़े जिलों और समुदायों को मुख्यधारा में लाया जाए. असम में मुस्लिम आबादी लगभग 30% के आसपास मानी जाती है, इसलिए यह योजना सीधे लाखों वोटर्स को प्रभावित करती है. यह राजनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण योजना मानी जाती है क्योंकि यह “अल्पसंख्यक वोट बैंक” से जुड़ी है. हालांकि, बीजेपी को मुसलमानों को वोट न के बराबर ही मिलता है.
4. बालिका छात्रवृत्ति से इम्पैक्ट होगा है?
यह योजना खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए है. इसमें छात्राओं को स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक वित्तीय सहायता दी जाती है. इसका उद्देश्य ड्रॉपआउट कम करना और बाल विवाह रोकना है. हाल के वर्षों में इसी तरह की योजनाओं के तहत लाखों छात्राएं कवर हो रही हैं (जैसे 4 लाख छात्राओं को कवर करने वाली योजनाएं भी चलाई गई हैं). यह योजना सीधे महिला, अल्पसंख्यक और युवा वोटर को प्रभावित करती है.
5. क्या बोडो विकास पैकेज से क्षेत्रीय राजनीति साधी जा रही है?
बोडो बहुल क्षेत्रों (BTR – Bodoland Territorial Region) के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने विशेष विकास पैकेज लागू किया है. इसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है. यह पैकेज क्षेत्रीय असंतोष को कम करने और शांति बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है. बोडो क्षेत्र में लाखों की आबादी इस योजना से लाभान्वित होती है, जिससे यह एक बड़ा क्षेत्रीय वोट बैंक बनता है.
6. क्या कार्बी आंगलोंग योजनाएं जनजातीय वोट को मजबूत कर रही हैं?
कार्बी आंगलोंग क्षेत्र के लिए भी विशेष स्वायत्त परिषद के तहत विकास योजनाएं चलाई जाती हैं. इनका उद्देश्य जनजातीय समुदायों का आर्थिक और सामाजिक उत्थान है. इन योजनाओं में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और स्थानीय रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाता है. यह क्षेत्र भी लाखों आदिवासी वोटर्स को प्रभावित करता है, जो चुनावी राजनीति में अहम भूमिका निभाते हैं.
7. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य और खाद्य सब्सिडी योजनाएं
असम सरकार स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा पर बड़े पैमाने पर काम कर रही है.मुफ्त दवाइयां, जांच और इलाज, राशन (PDS) के तहत सस्ती दरों पर अनाज, खाद्य योजना के तहत ही करीब 19 लाख परिवार (लगभग 1.9 करोड़ लोग अप्रत्यक्ष रूप से) लाभान्वित हैं. यह गरीब और ग्रामीण बीपीएल के दायरे में आने वाले वोटर्स का सबसे बड़ा आधार है.
8. स्वास्थ्य और राशन योजनाएं ‘साइलेंट वोट बैंक’ का काम करेगी?
असम में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 2.4 करोड़ है. इनमें पुरुष मतदाता 1.17 करोड़, महिला मतदाता 1.16 करोड़, शेष अन्य समुदायों के मतदाता हैं. हिमंता सरकार की सात योजनाअें में महिलाए छात्र और युवा व अप्लसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हैं. महिला योजनाओं से 40 लाख मतदाता, राशन के लाभार्थी मतदाता 19 लाख परिवार, छात्राएं व युवा मतदाता करीब 5 लाख और अल्पसंख्यक मतदाता कुछ लाखों में है. इन सबको जोड़ दें तो करीब असम के कुल मतदाताओं में एक तिहाई मतदाता लाभार्थी वर्ग में आते है. असम की ये योजनाएं सिर्फ कल्याणकारी नहीं, बल्कि “पॉलिटिकल इकोसिस्टम” का हिस्सा हैं. इसमें मुस्लिम आबादी के लिए योजनाएं शामिल हैं.