ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए शानदार मौका, Assam Co-operative Bank में इस पद पर निकली 100 से ज्यादा वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है. असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक ने असिस्टेंट पदों पर 100 से ज्यादा वैकेंसी निकाली हैं.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 12 March 2026 1:59 PM IST

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है. असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट पदों पर 150 से ज्यादा वैकेंसी निकालकर युवाओं को शानदार मौका दिया है. 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी बैंक में स्टेबल और बेहतर करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है. चलिए जानते हैं कैसे करें अप्लाई और इस पोस्ट के लिए क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए.

कितनी पोस्ट पर होगी भर्ती?

असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड ने असिस्टेंट के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती बैंक के अलग-अलग ब्रांच में वर्कर्स की संख्या बढ़ाने के मकसद से की जा रही है. बैंकिंग क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका माना जा रहा है.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है. कैंडिडेट्स 20 मार्च 2026 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. वहीं, आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2026 तय की गई है. इसलिए समय रहते ही फॉर्म भर लें.

क्या है क्वालिफिकेशन?

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही कम से कम 45 प्रतिशत नंबर होने चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.

उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए?

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की एवरेज एज 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 साल तय की गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी. हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार रिजर्व्ड कैटेगरी को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है.

कैसे करें अप्लाई?

इच्छुक उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.acab.bank.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरें. अप्लाई करते समय उम्मीदवारों को अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सही तरीके से अपलोड करने होंगे.


Similar News