IND vs NZ: टीम इंडिया के खिलाफ भारतीय मूल के आदित्य अशोक का नहीं चला जादू, कहीं दूसरे वनडे से न हो जाए बाहर?

सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से अपने नाम करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. जहां पूरे मैच के दौरान विराट कोहली की चर्चा रही तो वहीं न्यूजीलैंड के युवा स्पिन गेंदबाज ने भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा. भारतीय मूल के आदित्य अशोक जो न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज हैं उनको टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार खेलने का मौका मिला. अब हर कोई आदित्य अशोक के बारे में जानना चाहता है.

( Image Source:  X/ @Shailes34135660 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 12 Jan 2026 2:31 PM IST

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल भारत के दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज भी हो चुका है. सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से अपने नाम करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

जहां पूरे मैच के दौरान विराट कोहली की चर्चा रही तो वहीं न्यूजीलैंड के युवा स्पिन गेंदबाज ने भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा. भारतीय मूल के आदित्य अशोक जो न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज हैं उनको टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार खेलने का मौका मिला. अब हर कोई आदित्य अशोक के बारे में जानना चाहता है.

कौन हैं आदित्य अशोक?

तमिलनाडु के वेल्लोर में जन्मे आदित्य अशोक की क्रिकेट यात्रा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. महज 4 साल की उम्र में परिवार के साथ न्यूजीलैंड पहुंचे अशोक ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर तय किया. भारतीय मूल के इस खिलाड़ी ने न केवल न्यूजीलैंड की घरेलू क्रिकेट में पहचान बनाई, बल्कि अब वह कीवी क्रिकेट का अहम चेहरा बनते जा रहे हैं. अशोक ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था.

इससे पहले वह 2020 में साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी कर चुके थे. साल 2023 में उन्होंने ईडन पार्क में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ ऑकलैंड की ओर से खेलते हुए चार दिवसीय प्लंकेट शील्ड मुकाबले में 103 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर अशोक ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा था.

पहले वनडे में कुछ खास नहीं रहा प्रदर्शन

टीम इंडिया के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में आदित्य अशोक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने इस मैच में 6 ओवर डाले थे. इस दौरान अशोक ने 55 रन देकर महज 1 ही विकेट चटकाया था. न्यूजीलैंड की तरफ से आदित्य सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. अब देखने वाली बात होगी कि क्या इस खराब प्रदर्शन के बावजूद दूसरे वनडे में उनको मौका मिलेगा? वहीं न्यूजीलैंड को इस मैच में 300 रन बनाकर भी हार का सामना करना पड़ा. 

Similar News