U19 World Cup 2026: 20 ओवर तक बराबरी पर था इंग्लैड, फिर कैसे पलट गया मैच? कहानी भारत के छठी बार विश्व चैंपियन बनने की
U19 World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीत लिया. हालांकि, 20 ओवर तक इंग्लैंड बराबरी पर था, लेकिन फिर मैच पलट गया.;
U19 Cricket World Cup 2026 Final Team India Victory Inside Story: भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई. वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.
ऐसा नहीं है कि भारत शुरू से ही फाइनल मुकाबले में हावी था. इंग्लैंड की टीम भी 20 ओवर तक बराबरी पर थी, लेकिन इसके बाद पासा पलट गया और भारतीय टीम ने मुकाबला अपने नाम किया... ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह सब हुआ कैसे. आइए, जानते हैं...
कप्तान आयुष म्हात्रे ने पलटा गेम
दरअसल, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज Ben Dawkins शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे. उन्होंने 56 गेंद में 2 छक्के और 7 चौके जड़ते हुए 66 रन बनाए. बेन ने पहले विकेट के लिए Joseph Moores (17 रन) के साथ 19 रन, दूसरे विकेट के लिए Ben Mayes (45 रन) के साथ 74 रन, तीसरे विकेट के लिए कप्तान Thomas Rew (31) के साथ 49 रन और चौथे विकेट के लिए Caleb Falconer के साथ महज 16 गेंद में 32 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को मुकाबले में बराबरी पर रखा... लेकिन कप्तान आयुष म्हात्रे के 21वें ओवर में बाजी पलट गई.
म्हात्रे ने Ben Dawkins को खिलान पटेल के हाथों कैच आउट कराया. फिर Ralphie Albert (0) भी इसी ओवर में रन आउट हो गए. अगले यानी 22वें ओवर की चौथी गेंद पर फरहान अहमद (1) और अंतिम गेंद पर Sebastian Morgan (0) भी पवेलियन लौट गए. दीपेश देवेंद्रन ने दोनों को आउट किया. यहीं से इंग्लैंड बैकफुट पर आ गई और फिर अंत तक संभल नहीं पाई.
Caleb Falconer के शतक पर फिरा पानी
Caleb Falconer ने एक छोर पर टिककर जरूर साहसिक शतक जड़ा, लेकिन तब तक मुकाबला पूरी तरह भारत के पक्ष में आ चुका था. Falconer ने 67 गेंद में 7 छक्के और 9 चौके लगाते हुए 115 रन की शानदार पारी खेली. उन्हें कनिष्क चौहान ने पवेलियन की राह दिखाई. वे अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए. भारत की तरफ से आरएस अंबरीश को 3, दीपेश-कनिष्क को 2-2 , जबकि खिलान पटेल और म्हात्रे को 1-1 विकेट मिला.
वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद पर बनाए 175 रन
इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक लगाया. वे 80 गेंद पर 175 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके लगाए. उनके अलावा, आयुष म्हात्रे ने 53, आरोन जॉर्ज ने 9, वेदांत त्रिवेदी ने 32, विहान मल्होत्रा ने 30, अभिज्ञान कुंडू ने 40, अंबरीश ने 18, खिलान ने 3 और हेनिल पटेल ने 5 रन बनाए. कनिष्क 37 रन बनाकर नाबाद रहे.
U19 WC फाइनल में शतक
- 175 - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ENG, हरारे, 2026
- 115 - कैलेब फाल्कनर (ENG) बनाम IND, हरारे, 2026
- 111* - उन्मुक्त चंद (IND) बनाम AUS, टाउन्सविले, 2012
- 108 - ब्रेट विलियम्स (AUS) बनाम PAK, एडिलेड, 1988
- 107 - स्टीफन पीटर्स (ENG) बनाम NZ, जोहान्सबर्ग, 1998
- 101* - मनजोत कालरा (IND) बनाम AUS, माउंट माउंगानुई, 2018
- 100* - जारड बर्क (AUS) बनाम SA, लिंकन, 2002
U19 वर्ल्ड कप विजेता
- 6 - भारत (2000, 2008, 2012, 2018, 2022, 2026)
- 4 - ऑस्ट्रेलिया (1988, 2002, 2010, 2024)
- 2 - पाकिस्तान (2004, 2006)
- 1 - इंग्लैंड (1998)
- 1 - दक्षिण अफ्रीका (2014)
- 1 - वेस्टइंडीज (2016)
- 1 - बांग्लादेश (2020)
U19 WC में एक मैच में दोनों पारियों को मिलाकर बने कुल रन
- 722 - IND बनाम ENG, हरारे, 2026 फाइनल
- 634 - IND बनाम WI, शारजाह, 2014 (5वें स्थान का प्लेऑफ)
- 631 - AUS बनाम IRE, चट्टोग्राम, 2004 (प्लेट SF)
- 629 - NZ बनाम KEN, क्राइस्टचर्च, 2018
- 621 - IND बनाम AFG, हरारे, 2026 SF
भारत के U19 WC विजेता कप्तान
- 2000 - मोहम्मद कैफ
- 2008 - विराट कोहली
- 2012 - उन्मुक्त चंद
- 2018 - पृथ्वी शॉ
- 2022 - यश ढुल
- 2026 - आयुष म्हात्रे
2016 से U19 वर्ल्ड कप में भारत
- मैच: 38
- जीत: 35
- हार: 3
- जीत का प्रतिशत: 92.1%