सुपर-8 में हार के बाद टीम इंडिया की असली कमजोरी आई सामने, अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका?

सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी, खासकर टॉप ऑर्डर, पर सवाल उठ रहे हैं. सहायक कोच ने संकेत दिए हैं कि संतुलन के लिए संजू सैमसन को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है.

संजू सैमसन(Image Source:  BCCI )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 23 Feb 2026 6:13 PM IST

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया सिर्फ 111 रन पर सिमट गई. सबसे ज्यादा चिंता टॉप ऑर्डर को लेकर है, जहां लगातार लेफ्ट-हैंड बल्लेबाज शुरुआत में ही आउट हो रहे हैं. ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म जारी है. तीन शून्य के बाद इस मैच में उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

टीम के सहायक कोच Ryan ten Doeschate ने माना कि अब बदलाव पर गंभीरता से विचार हो रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि दाएं हाथ के बल्लेबाज Sanju Samson को मौका दिया जा सकता है ताकि टॉप ऑर्डर में संतुलन आए. कोच के मुताबिक, लगभग हर मैच में भारत की शुरुआत '0 या कुछ रन पर एक विकेट' जैसी रही है, जिससे मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और टीम की रणनीति बिगड़ रही है.


 


क्या है टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या?

  • लगातार खराब ओपनिंग स्टैंड
  • लेफ्ट-हैंड भारी टॉप ऑर्डर, जिसे ऑफ स्पिन से परेशानी
  • मिडिल ऑर्डर पर बढ़ता दबाव
  • फिनिशरों को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिल रहा


कोचिंग स्टाफ के सामने क्या है सबसे बड़ा सवाल?

  • कोचिंग स्टाफ के सामने अब बड़ा सवाल है- क्या पिछले डेढ़ साल से अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखें या फॉर्म में चल रहे नए विकल्पों को मौका दें?
  • खासकर सैमसन को शामिल करने से रणनीतिक फायदा मिल सकता है, क्योंकि दाएं हाथ के बल्लेबाज के आने से विपक्षी टीम की गेंदबाजी योजना बदल जाएगी.
  • कोच ने यह भी बताया कि अभिषेक शर्मा हाल में बीमार रहे हैं, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ.
  • फिनिशर Rinku Singh का बचाव करते हुए कोच ने कहा कि अब बहाने बनाने का समय नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को मैदान पर प्रदर्शन करना होगा. टीम के पास अगला मैच खेलने से पहले कुछ दिन हैं, जिनमें रणनीति और संयोजन पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है.


भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से है, जो टीम के लिए 'करो या मरो' जैसा हो सकता है. भारत को इस मैच के अलावा, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जीत हासिल करनी होगी, वो भी बड़े अंतर से... तभी उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी.


Full View


Similar News