GT या LSG, किसे सपोर्ट करने लखनऊ पहुंचीं Sara Tendulkar? पैपराजी के सवाल पर दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

LSG vs GT मैच से पहले Sara Tendulkar से पूछा गया कि वह किस टीम को सपोर्ट करेंगी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. सिर्फ मुस्कुराकर आगे बढ़ गईं. फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे अर्जुन तेंदुलकर को सपोर्ट करने पहुंचीं हैं, तो कुछ शुभमन गिल का नाम ले रहे हैं.

शुभमन गिल, सारा तेंदुलकर और अर्जुन

(Image Source:  x.com/rushiii_12//LucknowIPL/gujarat_titans )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 10 April 2026 9:04 PM IST

Sara Tendulkar Viral Video Before LSG vs GT Match: IPL 2026 में 12 अप्रैल को Lucknow Super Giants और Gujarat Titans की टीम आमने-सामने होगी. यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले सारा तेंदुलकर ने एयरपोर्ट पर अपने रिएक्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

सारा तेंदुलकर अपनी भाभी Saaniya Chandhok के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां पैपराज़ी ने उनसे पूछा कि वह इस मुकाबले में GT या LSG में से किस टीम को सपोर्ट करेंगी. बार-बार सवाल पूछने के बावजूद सारा ने कोई जवाब नहीं दिया. वह सिर्फ मुस्कुराईं, हल्का ब्लश किया और चुपचाप आगे बढ़ गईं. यही पल सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है.

क्या अर्जुन तेंदुलकर हैं सारा की चुप्पी की वजह?

सारा तेंदुलकर की चुप्पी की वजह उनके भाई Arjun Tendulkar को माना जा रहा है, जो इस सीजन Lucknow Super Giants का हिस्सा हैं. Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इससे पहले Mumbai Indians के लिए खेल चुके हैं. IPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर LSG ने अपनी टीम में शामिल किया.

हालांकि, अभी तक अर्जुन को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन नेट्स में उनकी गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन को लेकर टीम मैनेजमेंट प्रभावित बताया जा रहा है.

अर्जुन तेंदुलकर की कब हुई शादी? 

ऑफ-फील्ड भी अर्जुन तेंदुलकर चर्चा में रहे हैं. इस साल उन्होंने मार्च में Saaniya Chandhok से शादी की और अपने जीवन के नए चरण की शुरुआत की. पिता सचिन तेंदुलकर से तुलना के बावजूद अर्जुन ने हमेशा शांत रहकर अपने खेल पर ध्यान दिया है. जैसे-जैसे IPL 2026 आगे बढ़ रहा है, उम्मीद की जा रही है कि अर्जुन को जल्द ही खुद को साबित करने का मौका मिलेगा.

सारा की चुप्पी ने बढ़ाया मैच का रोमांच

LSG बनाम GT मुकाबले से पहले सारा तेंदुलकर की यह चुप्पी फैंस के लिए दिलचस्प बन गई है. सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि सारा दिल से किस टीम को सपोर्ट कर रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि शुभमन गिल के साथ सारा का पहले नाम जुड़ चुका है. इसलिए वह शायद गिल को सपोर्ट करने लखनऊ पहुंची हैं.

Similar News